फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheating with Sri Lankan citizens on the pretext of sending them abroad, two arrested

Delhi News: विदेश भेजने का झांसा देकर श्रीलंकाई नागरिकों से ठगी, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Cheating with Sri Lankan citizens on the pretext of sending them abroad, two arrested
गिरफ्तार एक एजेंट श्रीलंका और दूसरा तमिलनाडु का रहने वाला
विज्ञापन

सभी नागरिकों से कनाडा भेजने के एवज में लिए गए थे दो-दो लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने भारत के रास्ते विदेश भेजने के नाम पर श्रीलंकाई नागरिकों को ठगने वाले दो एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक एजेंट श्रीलंका जबकि दूसरा तमिलनाडु का रहने वाला है। नागरिकों से उन्हें कनाडा भेजने के नाम पर दो-दो लाख रुपये लिए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट एजेंटों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मई के महीने में आठ मामलों में शामिल 9 एजेंटों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात निरीक्षक सतीश कुमार यादव 28 मई को इलाके में गश्त कर रहे थे। महिपालपुर पिकेट के पास उन्होंने 10 लोगों को संदिग्ध हालात में खड़े देखा। उनसे खड़े होने का कारण पूछा तो किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें पता चला कि सभी श्रीलंकाई नागरिक हैं। उनमें से एक की पहचान जाफना, श्रीलंका निवासी महेंथिराजा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह एजेंट है, जो चेन्नई के एजेंट सेल्वाकुलेंद्रन के निर्देश पर श्रीलंकाई नागरिकों को फर्जी कागजात के जरिए भारत के रास्ते कनाडा भेजने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने महेंथिराजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महेंथिराजा से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर एजेंट सेल्वाकुलेंद्रन की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू की। तकनीकी निगरानी से पता चला कि एजेंट सेल्वाकुलेंद्रन तमिलनाडु के त्रिची में मौजूद है। पुलिस टीम ने दबिश देकर सेल्वाकुलेंद्रन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सेल्वाकुलेंद्रन ने बताया कि उसने सभी श्रीलंकाई नागरिकों को दिल्ली हवाई अड्डे से कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। सभी से इसके एवज में दो-दो लाख रुपये लिए थे। उसने बताया कि इन श्रीलंकाई नागरिकों को श्रीलंका में रहने वाले उसके परिचित विजय ने उनके पास भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एजेंट महेंथिराजा के कब्जे से 2 मोबाइल और दो यात्रियों के नाम का कनाडाई वीजा स्टिकर बरामद किए गए। वहीं सेल्वाकुलेंद्रन के पास से दो भारतीय और दो श्रीलंकाई पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed