फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheating on the pretext of filing returns

Delhi News: रिटर्न भरवाने का झांसा देकर ठगी

Fri, 08 Mar 2024 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Cheating on the pretext of filing returns
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

साइबर सेल ने जालसाज को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल ने आरटीओ कंसल्टेंसी, जीएसटी फाइलिंग और रिटर्न भरवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले जालसाज को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में विभिन्न राज्यों के छह मामलों में आरोपी की संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कीर्ति नगर निवासी संजय नागपाल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 जुलाई 2023 को एक शख्स ने दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक जालसाज ने आरटीओ कार्यालय से उनके चार पहिया वाहन पास करवाने के नाम पर धोखा दिया। जांच में पता चला कि आरोपी अपनी विंसन कंपनी को जस्ट डायल पर पंजीकृत किया था, जिसके जरिये उसने सेवा देने का विज्ञापन दिया। संपर्क करने वाले से आरोपी ने अग्रिम भुगतान लेने के बाद सेवा न देकर उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने उस बैंक खाते की जांच शुरू की, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जांच में पता चला कि खाता कीर्ति नगर निवासी संजय नागपाल का है। आरोपी के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी गाजियाबाद से वारदात को अंजाम दे रहा है। निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 2022 में उसने एसआई इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी बनाई जो विभिन्न कानूनी और परामर्श सेवाएं प्रदान करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed