फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cheating on matrimonial site

वैवाहिक वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर ठगने वाले तीन धरे

Wed, 10 Jul 2019 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
cheating on matrimonial site
वैवाहिक वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर ठगने वाले तीन धरे
विज्ञापन

नई दिल्ली। वैवाहिक वेबसाइट पर लड़कियों को शादी का झांसा देकर फंसाने और उनसे ठगी में महिला और एक विदेशी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास सात मोबाइल, 11 सिम और एक लैपटॉप बरामद हुए हैं।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि आरोपी मूलत: नाइजीरिया निवासी स्मार्ट एगहेर्वा (43), करनाल हरियाणा निवासी बलराम और मूलत: झारखंड निवासी महिला हैं। 4 जुलाई को एक महिला ने क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठगी की शिकायत दी। महिला ने बताया कि 20 दिसंबर को उनके पास भारत मैट्रीमोनियल वेबसाइट से डॉक्टर नील सीड कुमार नाम के व्यक्ति का आमंत्रण आया। बातचीत के दौरान नील ने उसे व्हाट्स एप नंबर और ईमेल एड्रेस दिया। इसके बाद दोनों में बातचीत और मैसेज का आदान-प्रदान होने लगा। आरोपी ने उसे एक गिफ्ट भेजने की बात कह उसके कस्टम क्लीयरेंस और टैक्स आदि के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने तकनीकी जांच में उस खाते का पता लगा लिया, जिसमें पैसे जमा किए गए थे। इस आधार पर पुलिस ने बलराम को करनाल से गिरफ्तार कर लिया। उसने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का अपना अकाउंट नंबर उसने महिपालपुर में रहने वाली महिला गुमला को दे रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गुमला को गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि बलराम का अकाउंट नंबर उसने एक नाइजीरियन को दिया है। गुमला की निशानदेही पर पुलिस ने स्मार्ट एगहेर्वा को गिरफ्तार कर लिया। वह अगस्त 2012 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी दिल्ली में रह रहा था। वह वेबसाइट के जरिए महिलाओं व लड़कियों को शादी का झांसा देकर ठगी करता था। ठगी के रकम वह स्थानीय लोगों के अकाउंट नंबर लेकर उसमें डाल देता था। एवज में उन लोगों को 5 से 7 प्रतिशत रकम देता था। गुमला झारखंड की रहने वाली है और पति से अलग रहती है। फेसबुक के जरिए उसकी पहचान बलराम से हुई। फिर दोनों अच्छे दोस्त बन गए। बलराम राज मिस्त्री है। उसने अपना अकाउंट 10 हजार में बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed