Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cheating in the name of getting visa, two arrested

वीजा लगवाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting visa, two arrested
नई दिल्ली। रूस का वीजा लगवाने के नाम पर देशभर के सैकड़ों लोगों से ठगी करने के आरोप में नई दिल्ली जिला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी संजीव अरोड़ा और नंद किशोर प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 73 भारतीय पासपोर्ट, 10 नेपाली पासपोर्ट, एक लैपटॉप, प्रिंटर, 15 फर्जी वीजा, दूतावास के तीन फर्जी स्टांप और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि 13 जुलाई को चाणक्यपुरी थाने में चंपारन (बिहार) निवासी इंजीनियर ओम प्रकाश ने ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह विदेश में नौकरी करना चाहता था। रूसी दूतावास के पास उसकी मुलाकात संजीव अरोड़ा नामक शख्स से हुई। आरोपी ने बताया कि वह 25 हजार रुपये में रूस का वीजा लगवा देगा। पीड़ित ओम प्रकाश उसके झांसे में आ गया। उसने 25 हजार रुपये व अपना असली पासपोर्ट उसके हवाले कर दिया। आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर उसे दिया। इसके बाद पीड़ित से 12 हजार और फिर 28 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद भी पीड़ित को वीजा व पासपोर्ट नहीं मिला। ओम प्रकाश आरोपियों के फरीदाबाद स्थित दफ्तर पहुंचा। वहां चारू शर्मा नामक महिला ने उसे वीजा की फोटोकॉपी दे दी। शक होने पर वह दूतावास पहुंचा और उसकी जांच करवाई। वहां पता चला कि वीजा फर्जी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

फरीदाबाद में खोल रखा था ऑफिस
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी संजीव अरोड़ा को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह फरीदाबाद में मास्टर माइंड नंद किशोर प्रसाद के साथ मिलकर वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करता है। इन लोगों ने फरीदाबाद में ऑफिस खोला हुआ था। छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद किए। बाद में पुलिस ने संजीव की निशानदेही पर नंद किशोर प्रसाद को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि संजीव के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। नंद किशोर दिल्ली के मोती लाल नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed