{"_id":"5f611be28ebc3e9ad01aefaa","slug":"cheated-with-girl-worth-1-40-lacs-ashram-news-noi5364515130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.40 लाख ठगे
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान एक युवती की नौकरी चली गई। दूसरी नौकरी की तलाश शुरू की, तो एयर इंडिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उससे 1.40 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने आवेदन से लेकर साक्षात्कार की प्रक्रिया ऑनलाइन करवाई और उससे कई मदों में पैसे अपने खाते में डलवाकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर युवती ने पालम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजनगर, पालम कॉलोनी निवासी अन्वेषा दत्ता निजी कंपनी में नौकरी करती थी। कोरोना महामारी की वजह से मई में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसके बाद से दूसरी नौकरी की तलाश कर रही थी। 26 जून को उसके पास एक मेल आया, जिसमें एयर इंडिया में कुछ पद होने की बात कही गई थी। अन्वेषा ने मेल में दिए व्हाट्स एप नंबर पर बातचीत की। फिर एक मेल आया, जिसमें पद का नाम और उसके लिए जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 1875 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। अन्वेषा ने सारे कागजात और पैसे जमा कर दिए।
अगले दिन फोन पर साक्षात्कार हुआ और नियुक्ति पत्र दे दिया गया। साथ ही उसे साढ़े 18 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। फिर उससे यूनिफॉर्म और सत्यापन के नाम पर 50 हजार रुपये जमा करवाए गए। उसके बाद अन्वेषा से मेडिक्लेम के नाम पर 71 हजार रुपये लिए गए।