{"_id":"6250da48968e415aef0ef0aa","slug":"chatbot-will-answer-the-questions-related-to-admission-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : दाखिले से जुड़े सवालों का जवाब देगा चैटबॉट, उत्तर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : दाखिले से जुड़े सवालों का जवाब देगा चैटबॉट, उत्तर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार
Sat, 09 Apr 2022 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:28 AM IST
सार
डीयू दाखिला पोर्टल पर चैटबॉट सुविधा से छात्रों को मिलेगी जानकारी। चौबीस घंटे सातों दिन यह सुविधा रहेगी, जवाब के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डीयू ने बीते साल पहली बार चैटबॉट की सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए 06 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीयू में पहली बार स्नातक कोर्सेज के दाखिले प्रवेश परीक्षा से होने हैं। दाखिले से जुड़े छात्रों के कई सवाल है। ऐसे में जल्द ही डीयू से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्रों की मदद केलिए चैटबॉट की सुविधा मिलेगी। इसे डीयू केदाखिला पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को अपने सवाल को लिख कर भेजना होगा जिसकी जानकारी उन्हें जल्द से जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन
डीयू ने बीते साल पहली बार चैटबॉट की सुविधा शुरू की थी। यह सुविधा काफी सफल रही थी। लिहाजा इसे इस बार भी लाया जा रहा है। डीयू प्रशासन का कहना है कि इसस दाखिले तक छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही छात्रों को अपने सवाल के उत्तर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
चैटबॉट के माध्यम से चौबीस घंटे और सातों दिन इसकी सुविधा मिलेगी। चैटबॉट एक सॉफ्टवेयर आधारित ऐप्लिकेशन है। यह सवाल पूछने पर जवाब देने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक प्रकार से ऑटो रिस्पांस सिस्टम है। वहीं प्रशासन छात्रों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क का प्रावधान भी करेगा। जहां वह व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रों व अभिभावकों की मदद के लिए ओपन हाउस और वेबिनार भी आयोजित किए जाएंगे। जिससे कि उन्हें हर प्रकार केसवालों का जवाब मिल सके। दिव्यांग छात्रों के लिए भी अलग से सुविधा दी जाएगी। एक बुकलैट भी तैयार की जा रही है जिसमें छात्रों की ओर से लगातार पूछे जाने वाल सवालों को शामिल किया जाएगा।