फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chartered accountant was murdered for robbery

लूट के लिए की थी चार्टर्ड अकाउंटेंट की हत्या

Wed, 31 Mar 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chartered accountant was murdered for robbery
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 16 मार्च को चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल (40) की गोली मारकर हत्या की गुत्थी जिले के स्पेशल स्टाफ और लोकल पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद इस संबंध में गांव यूपी में गोंडा के गोकुला नवाबगंज निवासी जय कुमार सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी मिल गई है। जय कुमार 6 मार्च को ही जेल से बाहर आया था। अनिल की हत्या उसने लूटपाट के इरादे से की थी। पुलिस कोर्ट में उसे रिमांड पर लेने की अर्जी लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मजलिस पार्क निवासी अनिल अग्रवाल (40) पत्नी अंजू अग्रवाल के साथ अपने निर्माणाधीन मकान को देखने पहुंचे थे। एमजी रोड आदर्श नगर स्थित मकान में वे भूतल पर थे। इस बीच, सफेद स्कूटी पर आया एक युवक अंदर घुसा और अनिल को देखकर अचानक गोली चला दी। गले के पास गोली लगने से अनिल की मौत हो गई तो वह फरार हो गया। पुलिस को अंजू ने बताया कि बदमाश की स्कूटी के अगले मडगार्ड पर लाल और नीले रंग की पट्टी बनी हुई थी। गहन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्कूटी 7 फरवरी को पटेल नगर इलाके से चारी हुई थी। फिलहाल इसका इस्तेमाल हाल में जेल से निकला जय कुमार कर रहा था।
विज्ञापन

जेल रिकॉर्ड में उसका निवास ओंकार नगर का मिला। उसे वह काफी समय पहले छोड़ चुका है। उसके इसके बाद आनंद पर्वत और शास्त्री नगर निवास का भी पता चला, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसकी तलाश में गोंडा भी टीम भेजी, लेकिन वह फरार हो गया। रविवार को उसे दिल्ली के इंद्रलोक इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। इससे पूर्व वह नौ मामलों में शामिल रहा है। अब उसकी गिरफ्तारी से हत्या, लूट, झपटमारी और वाहन चोरी के पांच मामले सुलझे हैं। वह लूटपाट के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसा था। अचानक अनिल को सामने देखकर उसने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed