फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   charge sheet was filed in Tihar Jail on Tillu Tajpuria murder case

टिल्लू की हत्या क्रूर, शैतानी और निर्दयी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे, 106 बार किए थे शरीर पर वार

Tue, 08 Aug 2023 09:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 09:30 PM IST
सार

तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में मंगलवार को चार्जशीट दाखिल की गई। आरोपियों ने अपने गैंग सरगना गोगी का बदला लेने के लिए वारदात अंजाम दिया था।

विज्ञापन
charge sheet was filed in Tihar Jail on Tillu Tajpuria murder case
गैंगस्टर टिल्लू की हत्या का CCTV फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले का आरोपपत्र पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हत्या क्रूर, शैतानी और निर्दयी तरीके से की गई थी। एक आरोपी ने टिल्लू पर दो चाकू से वार किए थे। आरोपपत्र में 2 मई 2023 को हुई हत्या की सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया गया है। इसमें छह आरोपी बेरहमी से वारदात को अंजाम देते दिखे हैं।

विज्ञापन

आरोपियों ने पूरी प्लानिंग से की थी हत्या
अरोपपत्र में सुबह 5:52 बजे से लेकर जेल कर्मचारियों के कोठरियों के ताले खोलने और सुबह 6:11 बजे हत्या तक की सीसीटीवी फुटेज है। आरोप पत्र में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर कहा गया है कि टिल्लू पर 106 वार किए गए थे। आरोपियों ने अन्य बैरक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि टिल्लू को बचाने के लिए कोई न आ सके। तीन बदमाशों की सेल में बाहर से ताला लगा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद के बयान चार्जशीट में दर्ज
उन्हें इस मामले में चश्मदीद बनाया गया है। बीचबचाव में आए एक और गैंगस्टर को आरोपियों ने धमकाया था। हत्या करने के बाद आरोपी वापस अपने बैरक में चले गए थे। चार आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने गिरोह सरगना गोगी का बदला लेने के लिए टिल्लू की हत्या की थी। गोगी की सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में टिल्लू गिरोह के बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed