फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Instructions given for 24 hours power supply in Badrinath Kedarnath Dham

Chardham Yatra 2024: बदरी-केदार धाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश, यात्रा तैयारियों की हुई समीक्षा

Fri, 26 Apr 2024 01:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:06 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने दोनों धामों में बिजली आपूर्ति व चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए चारधाम यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाया जाए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Instructions given for 24 hours power supply in Badrinath Kedarnath Dham
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूपीसीएल को निर्देश दिए कि केदारधाम और बदरीनाथ धाम में 24 घंटें विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को भी पुख्ता करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को केदारनाथ धाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति के कड़े निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के सफल संचालन के लिए शीर्ष प्राथमिकता पर निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाए।

विज्ञापन

 

उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग तथा जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि विद्युत सब स्टेशन के लिए केदारनाथ व बदरीनाथ में जल्द से जल्द आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाई जाए। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुनिश्चित किया जाए कि कहीं से भी विद्युत ब्रेकडाउन की शिकायत न आए। निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए चारधाम यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, इस संबंध में यात्रियों की शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन व सफल संचालन में होटल व्यावसायियों, एसोसिएशन और सभी हितधारकों से समन्वय व सहयोग लेने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा, चारधाम यात्रा आरंभ होने से पहले का यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान है।



ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal:  आवासीय बस्ती के बीच से बछड़े को उठा ले गया गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दहशत में लोग

इस दौरान प्रशासन को चारधाम यात्रा के सफल संचालन की सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त व चाक चौबंद करनी होंगी। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से डीएम चमोली तथा रुद्रप्रयाग मौजूद शामिल हुए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed