फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cet for admission in ipu will be held from september 11 to 14

सूचना: आईपीयू में दाखिले के लिए 11 से 14 सितंबर तक होंगे सीईटी, वेबसाइट से डाउनलोड होंगे ई-एडमिट कार्ड

Tue, 07 Sep 2021 06:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Sep 2021 06:26 AM IST
सार

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आईपीयू की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा के दौरान छात्रों की सुरक्षा को अहम रखा जाएगा। साथ ही पूरी तरह से सामाजिक दूरी का पालन भी होगा। परीक्षा केसंबंध में विस्तृत गाइडलाइंस में अन्य बातों की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
cet for admission in ipu will be held from september 11 to 14
ipu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विभिन्न पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कंप्यूटर बेस्ड कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एंट्रेस टेस्ट 11 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेंगे। दिल्ली एनसीआर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा समेत 7 शहरों (जयपुर, चंडीगढ़, चैन्नई, गुहावटी, लखनऊ, मुम्बई व नवी मुम्बई में भी सीईटी का आयोजन होगा। परीक्षा के दौरान कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा, 11 सितंबर, 12, 13, व 14 सितंबर तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। 11 सितंबर को बीए ईकोनॉमिक्स की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक तक होगी। 12 सितंबर को बीए अंग्रेजी, मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी, मास्टर ऑफ साइंस की परीक्षा सुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक और एमबीए, बीटेक बॉयोटैक्नॉलॉजी की दोपहर 12.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। मास्टर ऑफ आट्र्स इकोनॉमिक्स, पीएचडी मैथमेटिक््स, पीएचडी मॉस कम्यूनिकेशन, पीएचडी इकोनॉमिक्स, समेत अन्य पीएचडी पाठ्यक्रमों केलिए शाम 5 बजे रात 7.30 बजे तक होगी।  
विज्ञापन


परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आईपीयू की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा के दौरान छात्रों की सुरक्षा को अहम रखा जाएगा। साथ ही पूरी तरह से सामाजिक दूरी का पालन भी होगा। परीक्षा केसंबंध में विस्तृत गाइडलाइंस में अन्य बातों की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed