फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   central ridge project delhi latest news updates in hindi

न्यूयॉर्क की तर्ज पर होगा सेंट्रल रिज का विकास, बुद्ध जयंती पार्क से तालकटोरा के बीच होगी हरियाली...कम होगा प्रदूषण

Tue, 23 Mar 2021 01:22 AM IST
योगेश जोशी सर्वेश कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 23 Mar 2021 01:22 AM IST
सार

  • 423 हेक्टेयर से हटाए जाएंगे कीकर, लगेंगे स्थानीय प्रजाति के पौधे।
  • दिल्ली सरकार ने सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए गठित की कमेटी।

विज्ञापन
central ridge project delhi latest news updates in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। सेंट्रल रिज पारिस्थितिकी की बहाली के लिए परियोजनाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक विकसित किया जाएगा। न्यूयार्क की तर्ज पर बुद्ध जयंती पार्क से तालकटोरा स्टेडियम के बीच के  करीब 423 हेक्टेयर क्षेत्र को सेंट्रल रिज के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत तितलियों के लिए सफारी का भी विकास होगा ताकि पर्यावरण बेहतर होने के साथ साथ दिल्ली के प्रदूषण में भी कमी आए।

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट के लिए एक कमेटी का गठन किया है। वन और वन्यजीव विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह कमेटी सेंट्रल रिज पारिस्थितिकी बहाली के लिए परियोजनाओं को नियत समय में पूरा करेगी।
विज्ञापन


16 मार्च के आदेश के तहत कमेटी गठित की गई है। परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए समय सीमा के पालन के लिए महीने में दो बार कमेटी की बैठक होगी। सभी सिविल कार्यों का डिजाइन में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक होगा। इसपर निगरानी के लिए कमेटी में छह सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष होंगे प्रमुख सचिव...

6 सदस्यीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव होंगे। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ सीआर बाबू, पेड़ विशेषज्ञ प्रदीप, सलाहकार रीना गुप्ता और आर्किटेक्ट सुदित्या सिन्हा को भी कमेटी में शामिल किया गया है। परियोजना के क्रियान्वयन और निगरानी का जिम्मा एडवाइजरी कमेटी के पास होगा।

तितलियों के लिए बनेगी सफारी...

सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट के तहत घास का मैदान भी विकसित किया जाएगा। इसे पक्षियों और तितलियों के लिए सफारी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें आसपास के पार्क भी शामिल किए जाएंगे। न्यूयॉर्क के सेंट्रक पार्क के तौर पर सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा ताकि दिल्ली को प्रदूषण से भी राहत मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed