{"_id":"607f37668ebc3e24566157e1","slug":"center-to-allow-remedesvir-supplies-to-all-companies-satyendar-jain-ashram-news-noi5782256153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कंपनियों को रेमडेसिविर आपूर्ति की अनुमति दे केंद्र : सत्येंद्र जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कंपनियों को रेमडेसिविर आपूर्ति की अनुमति दे केंद्र : सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र से सभी कंपनियों को रेमडेसिविर आपूर्ति करने की अनुमति देने की मांग की है, ताकि इसकी किल्लत खत्म हो सके। उन्होंने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत कम दिन का लॉकडाउन लगा है, इसलिए दिल्ली छोड़ कर न जाएं।
पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि अगर केंद्र सरकार स्कूलों और कम्यूनिटी सेंटरों में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की अनुमति देती है, तो दिल्ली सरकार राजधानी में तेजी से वैक्सीनेशन कर पाएगी। संक्रमण के वर्तमान हालात के बारे में उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर करीब 26 फीसदी रही। साथ ही 90 हजार से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बहुत ही आश्चर्य जनक तरीके से कोरोना के मामले आए हैं। पिछले तीन-चार दिन से प्रतिदिन करीब 25 हजार मामले मिल रहे हैं। इसी तरह देशभर में करीब ढाई लाख मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के वैक्सीनेशन की एक मई से अनुमति दे दी है। दिल्ली सरकार वैक्सीनेशन के लिए व्यापक तरीके से तैयारी करेगी। दिल्ली में पहले से ही 500 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर हैं, सेंटरों को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
एक-दो दिन में ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या खत्म होगी
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में बेड की बहुत कमी हो रही है। अस्पतालों में दिल्ली के रहने वाले मरीज भी हैं और बाहरी राज्यों के मरीज भी भर्ती हैं। सरकार कोविड प्रबंधन में दिन-रात लगी हुई है। वह एक-एक अस्पताल में जा रहे हैं। वार्ड के अंदर तक जाकर मरीजों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर है। एक-दो दिन में ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद बहुत बड़ी संख्या में बेड बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है।
अब 24 घंटे में मिल रही कोरोना जांच रिपोर्ट
सत्येंद्र जैन ने कहा कि लोगों की कोरोना जांच के लिए सरकार पूरी क्षमता का उपयोग कर रही है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण हैं, टेस्ट में उनको ही प्राथमिकता दी जा सकती है। दिल्ली में प्रतिदिन करीब एक लाख टेस्ट हो रहे हैं। पिछले दिनों तीन-चार दिन में रिपोर्ट आ रही थी, लेकिन अब 24 घंटे में रिपोर्ट आ रही है।