फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Center says MRP of oxygen concentrator will be decided soon

आक्सीजन कंसंट्रेटर का एमआरपी जल्द तय कर दिया जाएगा, प्रक्रिया शुरू : केंद्र

Wed, 26 May 2021 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Center says MRP of oxygen concentrator will be decided soon
नई दिल्ली। आक्सीजन कंसंट्रेटर व कोविड के इलाज से जुड़े अन्य उपकरणों का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) जल्द तय कर दिया जाएगा। इससे कंसंट्रेटर की जमाखोरी व कालाबाजारी को रोका जा सकेगा। केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय को मंगलवार को यह जानकारी दी है। पीठ ने सरकार को 31 मई तक इस मुद्दे पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) आक्सीजन कंसंट्रेटर की एमआरपी तय करने के लिए फार्मूला तय कर रही है। जल्द ही कीमत तय करने का फार्मूला बना जाएगा। अदालत ने हाल ही में कंसंट्रेटरों का अधिकतम मूल्य तय न करने पर फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा कि मूल्य निर्धारण फॉर्मूला काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश निर्माता आक्सीजन कंसंट्रेटर पर एमआरपी नहीं लिख रहे है। इससे यह दुकानों में आसानी से नहीं मिल रहा। पीठ ने कहा कि ‘ऐसा नहीं है कि आक्सीजन कंसंट्रेटर खान मार्केट में उपलब्ध है बल्कि यह सिर्फ पिछले दरवाजे के माध्यम से कुछ लोगों को मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता कीर्तिमान सिंह ने अदालत को बताया कि एनपीपीए ने आक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत निर्धारित करने के लिए फॉर्मूला तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह मार्जिन को कम करने के लिए पीठ द्वारा पहले सुझाए गए तर्ज पर काम कर रहा है।
पिछली सुनवाई पर उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से यह बताने के लिए कहा था कि वह आक्सीजन कंसंट्रेटर के एमआरपी तय करने के लिए एक फार्मूला क्यों नहीं तय किया जा रहा। पीठ ने कहा कि वे सरकार से रुपये या पैसे में कीमत तय करने के लिए नहीं कह रहे बल्कि एक फार्मूला बनाने को कह रहे हैं जिस पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उत्पाद के कीमत, जीएसटी, सीमा शुल्क और 15 फीसदी मुनाफा को आधार बनाकर फॉर्मूला बनाया जा सके।

पीठ ने दिल्ली निवासी मनीषा चौहान की याचिका पर सरकार को आक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत तय करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि कीमत तय नहीं होने से इसकी कालाबाजारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed