फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE released datesheet of minor subjects tenth exam seventh and twelth exam from sixteenth November

दिल्ली: सीबीएसई ने माइनर विषयों की डेटशीट जारी की, 10वीं की परीक्षा 17 तो 12वीं की परीक्षा 16 नवंबर से

Thu, 21 Oct 2021 07:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 21 Oct 2021 07:45 PM IST
सार

सीबीएसई ने 18 अक्तूबर को प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। 12वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा की शुरुआत एक दिसंबर से और 10वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा की शुरुआत 30 नवंबर से होनी है

विज्ञापन
CBSE released datesheet of minor subjects tenth exam seventh and twelth exam from sixteenth November
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं-12वीं के टर्म-1 के मुख्य विषयों (मेजर) की परीक्षा तिथियां जारी करने के बाद अब माइनर विषयों की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


10वीं की माइनर परीक्षाओं की शुरुआत 17 नवंबर को पेटिंग विषय से होगी। 10वीं के माइनर विषयों की अंतिम परीक्षा 06 दिसंबर को एलिमेंट्री ऑफ बिजनेस की होगी। 12वीं की परीक्षा की शुरुआत 16 नवंबर को एन्टरप्रिन्योरशिप व ब्यूटी एंड वेलनेस विषय से होगी जबकि अंतिम पेपर 30 दिसंबर को एग्रीकल्चर और मास मीडिया स्टडीज का होगा। 10वीं व 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


10वीं के 66 माइनर विषय हैं जबकि 12वीं के 95 विषय माइनर है। माइनर विषयों की विस्तृत डेटशीट को बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। माइनर विषयों के प्रत्येक पेपर की अवधि डेटशीट के साथ-साथ प्रवेश पत्र में भी दी जाएगी। माइनर विषय वह होते हैं, जिन्हें कम संख्या में छात्र विषयों के रुप में लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 18 अक्तूबर को बोर्ड ने प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। 12वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा की शुरुआत एक दिसंबर से और 10वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा की शुरुआत 30 नवंबर से होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed