फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cbse justifies its marking policy based on internal assesment

सीबीएसई ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक देने की नीति को सही ठहराया

Fri, 30 Jul 2021 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
cbse justifies its marking policy based on internal assesment
नई दिल्ली। दसवीं की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अंक दिए जाने की नीति को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सही ठहराया है। सीबीएसई ने कहा कि दसवीं क्लास की मूल्यांकन नीति भी 12वीं क्लास के मूल्यांकन नीति के आधार पर बनाई गई है जिसे सुप्रीम कोर्ट नेे अपनी संस्तुति दी है। सीबीएसई ने यह जानकारी हाईकोर्ट में पेश अपने जवाब में दी है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायूमर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष दाखिल हलफनामे में सीबीएसई ने मूल्यांकन नीति के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज करने का आग्रह किया। बोर्ड ने कहा कि इस बात को ध्यान में रखकर नीति बनाई है कि अंक देने में स्कूल किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं कर सकें। स्कूल छात्रों को वास्तविक योग्यता के आधार पर अंक दें।
विज्ञापन

सीबीएसई ने कहा कि न्यायसंगत, निष्पक्ष और विश्वसनीय परिणाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ‘परिणाम समिति’ को दी गई है। स्कूलों और उसके शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा तैयार मूल्यांकन नीति से किसी भी छात्र के साथ भेदभाव या अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दायर याचिका में सीबीएसई को 10वीं कक्षा के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन की नीति में संशोधन की मांग की गई है। सीबीएसई ने कहा है कि तकनीकी व उच्च योग्यता वाले विशेषज्ञों ने यह नीति तैयार की है जिन्हें बच्चों को पढ़ाने का लंबा अनुभव है। याचिकाकर्ता के आरोपों को आधारहीन बताते हुए सीबीएसई ने कहा कि उसके मूल्यांकन नीति में न तो कोई बदनीति है या न ही भेदभाव की कोई गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed