{"_id":"5d9771868ebc3e013874985e","slug":"cbse-10th-12th-paying-students-will-get-relief-board-examination-fees-will-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीबीएसई 10वीं-12वीं के जिन छात्रों ने भरी है परीक्षा फीस उन्हें वापस की जाएगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीबीएसई 10वीं-12वीं के जिन छात्रों ने भरी है परीक्षा फीस उन्हें वापस की जाएगी राशि
Fri, 04 Oct 2019 09:51 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और पत्राचार विद्यालयों में पढ़ रहे 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। जो बच्चे परीक्षा शुल्क का भुगतान कर चुके हैं, उन्हें बिना देरी के यह वापस मिलेगा।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और पत्राचार विद्यालयों को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि शुल्क सरकार के चुकाने की घोषणा से पहले जिन विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क लिया गया है, उन्हें बिना देरी के वापस किया जाए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शुल्क बढ़ा दिया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने अपने सभी स्कूलों के विद्यार्थियों की फीस का भुगतान करने की घोषणा की थी। इस घोषणा से पहले सरकारी स्कूलों में काफी बच्चे इस शुल्क का भुगतान कर चुके थे।
विज्ञापन