फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBI Raid : Kejriwal attacks on the center, said there is a conspiracy to stop our good works

CBI Raid : केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- हमारेअच्छे कामों को रोकने की है साजिश

Sat, 20 Aug 2022 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 06:59 AM IST
सार

CBI Raid : उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स के पहले पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर प्रकाशित खबर का हवाला दिया, जिसमें सिसोदिया के काम की तारीफ की गई है। उनका आरोप है कि जिस दिन पूरी दुनिया ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की, उसके अगले दिन शिक्षा मंत्री सिसोदिया के घर सीबीआई पहुंच गई।

विज्ञापन
CBI Raid : Kejriwal attacks on the center, said there is a conspiracy to stop our good works
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड को अच्छे कामों को रोकने की साजिश करार दिया। उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स के पहले पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर प्रकाशित खबर का हवाला दिया, जिसमें सिसोदिया के काम की तारीफ की गई है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि जिस दिन पूरी दुनिया ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की, उसके अगले दिन शिक्षा मंत्री सिसोदिया के घर सीबीआई पहुंच गई। केजरीवाल ने कहा कि पहले के छापों की तरह इस बार भी सीबीआई के हाथ मायूसी लगेगी। सीएम के मुताबिक, बीते 75 साल में जिसने भी अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया इसलिए भारत पीछे रह गया लेकिन अब दिल्ली के अच्छे काम नहीं रुकेंगे। 
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया के घर चल रही सीबीआई के छापे के दौरान शुक्रवार दोपहर अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की। कहा कि बुधवार उन्होंने भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के मिशन का एलान किया था। इसके अगले दिन ही यह खबर छप गई। एक तरह से कुदरत साथ दे रही है।  केजरीवाल के मुताबिक, भारत के बाद स्वतंत्र हुए बहुत से देश आगे निकल गए। भारत पीछे क्यों रह गया? अगर हम लोगों ने इन्हीं पार्टियों और इन्हीं नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले 75 साल भी देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसके लिए देश के 130 करोड़ लोगों को साथ आना पड़ेगा। इसमें अड़चनें बहुत आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयार्क टाइम्स में खबर छपना गर्व की बात 
केजरीवाल ने कहा कि अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स में खबर छपना बड़ा मुश्किल होता है। बृहस्पतिवार उसमें पहले पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर छपी है। इसके लिए सबको बधाई देते हुए केजरीवाल ने बताया कि इसमें उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की भी फोटो है। इसका मतलब यह भी है कि मनीष सिसोदिया को एक तरह से दिल्ली और देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है। यह बहुत ही गर्व की बात है। केजरीवाल ने कहा कि देश की निगेटिव खबरें में तो न्यूयार्क टाइम्स में छपती हैं। साल-दो साल पहले कोरोना से हो रही मौतों पर भी खबर छपी थी। लेकिन याद नहीं कि भारत के बारे में कोई इतनी बड़ी पॉजिटिव स्टोरी छपी हो। यह बहुत बड़ी बात है। 

सिसोदिया के घर पहली रेड नहीं  
केजरीवाल ने बताया कि सिसोदिया पर यह पहली रेड नहीं है। पिछले 7 साल में भी मनीष जी के ऊपर न जाने कितनी बार रेड हुई है। सत्येंद्र जैन, गहलोत और खुद अपने ऊपर रेड की बात भी उन्होंने की। लेकिन कुछ नहीं मिला। अभी भी कुछ नहीं मिलेगा। 

सीएम ने जारी किया मिस्ड काल नंबर  
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को नंबर-1 बनाने का काम अब इन नेताओं के भरोसे अगर देश को छोड़ दिया, तो ये लोग भारत को कभी आगे नहीं आने देंगे। हमेशा टांग खींचेंगे। अब देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर भारत को आगे लेकर जाना है। इसके लिए उन्होंने मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी किया। साथ ही अपील की कि जो लोग देश को सबसे आगे करना चाहते हैं, वह भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनते देखना चाहते हैं, वह इस मिशन से जुड़े और इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। 

मोदी बनाम केजरीवाल होगा 2024 का लोकसभा चुनाव

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे से यही सियासी संदेश है कि 2024 का लोकसभा चुनाव ‘मोदी बनाम केजरीवाल’ होगा। सिंह के मुताबिक, गुजरात जाकर जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब का मॉडल वहां लागू करने की बात करते हैं, तो प्रधानमंत्री ‘फ्री की रेवड़ी’ कहकर हमलावर हो जाते हैं। इसके बाद जब केजरीवाल ने खुलासा किया कि ‘फ्री की रेवड़ी’ तो आपने अपने दोस्तों में बांट रखी है, तो प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड करा दी।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सीबीआई रेड की वही तारीख चुनी गई, जिस दिन न्यूयार्क टाइम्स के पहले पेज पर मनीष सिसोदिया की फोटो के साथ दिल्ली की शिक्षा क्रांति की खबर छपी। बावजूद इसके अब न तो केजरीवाल रुकने वाले हैं और न ही दिल्ली का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को बंद करे या शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई , दिल्ली और दिल्लीवासियों का कोई काम नहीं रूकेगा।

संजय सिंह के मुताबिक, पहले भी अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की रेड हुई और शुंगलू कमेटी ने 400 फाइलों की जांच करने के बाद क्लीनचिट दे दिया। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ जो रहता है, वो हरिश्चंद्र हो जाता है।

छापे का मकसद शिक्षा सेहत मॉडल काे रोकना 

आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे का मकसद शराब नीति नहीं, बल्कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को रोकना है। मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की जीत के बाद केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में फैल रही है। इससे भाजपा घबरा गई है।

केजरीवाल के भारत को नंबर-1 राष्ट्र बनाने के मिशन से देशभर से लोग जुड़ रहे हैं। वह अब रुकने वाले नहीं हैं। संजय सिंह के मुताबिक, शराब नीति मुद्दा होती तो गुजरात में भाजपा नेताओं द्वारा जहरीली शराब बनाने की जांच होती। उनका सवाल था कि क्या इनके ख़िलाफ सीबीआई, ईडी जांच हुई? 

सरकार की पोल खोलने के लिए मैदान में उतरे भाजपा के दिग्गज

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड के बाद प्रदेश भाजपा ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन समेत पांच दिग्गज नेताओं को बारी-बारी से आप व केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा। सभी नेताओं ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य नीति को आगे कर रहे हैं। 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में डॉ. हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि केजरीवाल व सिसोदिया आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार को दूसरा रंग देने में लगे हुए हैं। सीएम ने शराब के मामले के बीच शिक्षा के मुद्दे को उछाला, जबकि दूसरे नेता स्वास्थ्य को भी इसमें जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है। हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों को गुमराह और भ्रष्टाचार के मामले में तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed