फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case of negligence on company supplying mid day meal in sagarpur

Delhi: मिड डे मील सप्लाई करने वाली कंपनी पर केस, जूस के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार; अस्पताल से मिली छुट्टी

Sat, 26 Aug 2023 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 11:09 PM IST
सार

मिड-डे मील सप्लाई करने वाली कंपनी पर केस दर्ज किया गया है। सागरपुर के दुर्गा पार्क स्थित स्कूल में मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार हो गए थे। मेडिकल रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Case of negligence on company supplying mid day meal in sagarpur
अस्पताल में रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागरपुर के दुर्गा पार्क स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में शुक्रवार को मिड-डे मील में सोया जूस पीने के बाद बीमार हुए छात्रों के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मिड डे मील मुहैया कराने वाली एजेंसी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। बीमार हुए करीब 194 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार बाकी
पुलिस अधिकारी का कहना है कि जूस का सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार शाम स्कूल में मिड डे मील में दिए गए सोया जूस को पीने के बाद छात्रों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने छात्रों को डीडीयू औक दादा देव के बाद द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दी जाने लगी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मिड डे मील सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस जूस के एक्सपायरी डेट की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बच्चों को मिली अस्पताल से छुट्टी
सभी बच्चों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें से तीन बच्चों को रातभर अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया। इन बच्चों को बुखार की शिकायत थी। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 113 बच्चे लाए गए थे। 

इनमें से एक बच्चे को बुखार की शिकायत थी। जिसे निगरानी में रखा गया। बाकि को छुट्टी प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार देर रात ही छुट्टी दे दी गई। वहीं दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 45 छात्रों को लाया गया। इनमें से दो बच्चों को बुखार के कारण रातभर निगरानी के लिए रखा गया था। वहीं इंदिरा गांधी अस्पताल में लाए गए कुल 36 बच्चों को भी छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed