फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Case of murder of three civilians in Chhattisgarh NIA filed charge sheet against 3 Naxalites in Delhi

Delhi: छत्तीसगढ़ में तीन नागरिकों की हत्या का मामला, 3 नक्सलियों के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट

Sat, 25 May 2024 07:54 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 May 2024 07:54 PM IST
सार

जगदलपुर में एक विशेष अदालत में दायर अपने आरोप पत्र में एनआईए ने तीनों पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए।

विज्ञापन
Case of murder of three civilians in Chhattisgarh NIA filed charge sheet against 3 Naxalites in Delhi
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में तीन नागरिकों की हत्या के मामले में शनिवार को तीन नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। एनआईए ने बताया कि सभी तीनों आरोपी सीपीआई (माओवादी) के सदस्य हैं और छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मोरखनदी गांव से छह नागरिकों के अपहरण से संबंधित समूह की आपराधिक साजिश में शामिल पाए गए थे। तीनों आरोपियों की पहचान सन्नू राम अटलमी उर्फ सुनील, सुरेश कतलामी उर्फ कचलामी और शंकर नुरेटी उर्फ शंकर के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 

जगदलपुर में एक विशेष अदालत में दायर अपने आरोप पत्र में एनआईए ने तीनों पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए। वे तीन निर्दोष नागरिकों के अपहरण और हत्या की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे और क्रांतिकारी किशन समिति, महिला मुक्ति मंच, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल (आरपीसी) सहित विभिन्न मोर्चों के माध्यम से उस क्षेत्र में सक्रिय सीपीआई के आतंकी एजेंडे को बढ़ावा और प्रचारित कर रहे थे। जनताना सरकार को छत्तीसगढ़ सरकार ने सीपीआई (माओवादी) का गैरकानूनी संगठन घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed