फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Caretaker withdrew Rs 14.35 lakh from the account of an elderly woman

Delhi News: केयरटेकर ने बुजुर्ग महिला के खाते से निकाले 14.35 लाख रुपये

Sun, 10 Aug 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Caretaker withdrew Rs 14.35 lakh from the account of an elderly woman
द्वारका साइबर सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला साइबर सेल ने जुए की लत की वजह से बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में सेंध लगाने वाले उसके पूर्व केयरटेकर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार सैनी के रूप में हुई है।

वह पीड़िता के घर मेल नर्स का काम करता था और बुजुर्ग दंपती की देखभाल करता था। आरोपी ने महिला के खाते से 14.35 लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका के रॉयल रेजिडेंसी में रहने वाली 80 साल की मंजूषा रानी गुप्ता ने 16 जुलाई को द्वारका साइबर सेल में अपने पूर्व केयरटेकर दीपक कुमार सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दीपक कुमार मार्च 2020 से उनके और उनके पति के लिए केयरटेकर नर्स के रूप में काम करता था। अप्रैल 2022 में उनके पति का देहांत हो गया। कुछ कारणों से 21 फरवरी को उसने काम छोड़ दिया। हालांकि मार्च से जून तक वह उनसे मिलने के लिए घर आया। अंतिम बार 10 जून को आया था। 19 जून को आईसीआईसीआई बैंक से उनके खाते को लेकर कॉल आई। जांच करने पर पता चला कि खाते से 14.35 लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपक डॉक्टरों के अपॉइंटमेंट के लिए उनके फोन का इस्तेमाल करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक ने ही उसके खाते से पैसे निकाले हैं। पुलिस ने दीपक के बारे में जानकारी लेकर राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed