फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Car invoice sent 24 hours after the theft

चोरी होने के 24 घंटे बाद ट्रैफिक पुलिस ने भेजा कार का चालान

Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Car invoice sent 24 hours after the theft
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक शख्स को उसकी कार चोरी होने के बाद तेज गति से वाहन चलाने का चालान भेज दिया। पूर्वी दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर में 24 अगस्त को थियेटर कलाकार की पत्नी ने किसी की मदद के लिए एक अस्पताल के पास कार पार्क की थी। अगले दिन वह कार वहां से गायब मिली, जिसके बाद पीड़िता ने 25 अगस्त को मंडावली थाने में चोरी की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाई थी। लेकिन उन्हें 26 अगस्त को एनएच 10 पर तेज गति से कार चलाने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने चालान भेज दिया। पीड़ित के मुताबिक, 24 अगस्त को उसने एक परिचित की मदद के लिए सड़क किनारे ही कार पार्क कर दी थी। अगले दिन उनकी कार चोरी हो गई थी। कार में मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड, कार के कागजात सहित अन्य सामान थे। चालान मिलने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी मंडावली पुलिस को दी। जांच में पता चला कि तेज गति का चालान एनएच-10 स्थित मुंडका-रोहतक रोड का है। मामला दूसरे इलाके का होने की वजह से महिला का केस मधु विहार थाना पुलिस को सौंप दिया गया। चालान की कॉपी मिलने के बाद पुलिस ने कार चला रहे शख्स की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन फुटेज में तस्वीर साफ नहीं दिख पाई। चालान में भेजी तस्वीर में कार का नंबर भी साफ नहीं दिख रहा था। वहीं ट्रैैफिक पुलिस ने कुछ महीने पहले भी एक न्यायाधीश की कार चोरी होने के दो महीने बाद तेज गति का चालान भेज दिया था जबकि पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर निवासी की कार चोरी होने के 20 दिनों बाद उनके घर पर चालान भेज दिया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed