{"_id":"60c8f03d8ebc3e2e612d1b46","slug":"car-driver-collides-with-e-rickshaw-in-delhi-woman-and-driver-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नशे में धुत कार चालक ने ई-रिक्शा को उड़ाया, महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नशे में धुत कार चालक ने ई-रिक्शा को उड़ाया, महिला समेत दो की मौत
Tue, 15 Jun 2021 11:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:53 PM IST
सार
शराब के नशे में धुत वर्ना कार चालक ने ई-रिक्शा को उड़ा दिया। मृतकों की शिनाख्त महिला रेशमा (32) और ई-रिक्शा चालक शेख किताब (66) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डिलाइट सिनेमा हॉल के पास हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में सोमवार देर रात एक जबरदस्त सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक व महिला सवारी की मौत हो गई जबकि महिला का पति व दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देर रात को आसफ अली रोड स्थित डिलाइट सिनेमा के सामने आया।
शराब के नशे में धुत वर्ना कार चालक ने ई-रिक्शा को उड़ा दिया। मृतकों की शिनाख्त महिला रेशमा (32) और ई-रिक्शा चालक शेख किताब (66) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कुछ स्कूटी व बाइक सवार राहगीर युवकों ने कार सवार दो आरोपियों को जामा मस्जिद के गेट के सामने पुलिस की मदद से पकड़ा। बाद में उसे पुलिस के अलावा कर दिया गया ।
आरोपियों की पहचान बसंत कुमार और दर्शन लाल के रूप में हुई है। हादसे के समय पेशे से मैकेनिक दर्शन लाल (34) कार चला रहा था। इनकी कार से शराब की बोतले भी बरामद हुई हैं। उधर हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। घायल महिला के पति अमजद खान (40) और उसके दो मासूम बच्चे मुनीबा (11) और बेटा असद खान (7) का आरएमएल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अमजद खान परिवार के साथ गली अंजुमन, पहाड़ी भोजला, तुर्कमान गेट इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी रेशमा के अलावा दो बच्चे बेटी मुनीबा और बेटा असद खान हैं। अमजद का अपना कारोबार है। सोमवार रात को परिवार अपने एक रिश्तेदार के घर से होकर अपने घर ई-रिक्शा से लौट रहा था।
इनको छत्ता लाल मियां की ओर जाना था। परिवार ई-रिक्शा में सवार था। ई-रिक्शा डिलाइट सिनेमा के पास पहुंचा तो अचानक पीछे तेज रफ्तार वर्ना कार ने इनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक शेख किताब और रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों व लोकल लोगों ने सभी को फौरन आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किताब और रेशमा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल अमजद और उसके दोनों बच्चे मुनीबा और असद का इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक ने कार लेकर फरार होने का प्रयास किया। बाइक व स्कूटी सवारों ने जामा मस्जिद गेट नंबर-3 के पास उसे पुलिस की मदद से पकड़ लिया।
बाद में दोनों को दरियागंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी द्वारका सेक्टर-8 में रहते हैं। दोनों पेशे से मैकेनिक हैं। इनके पास कार ठीक होने आई हुई थी। आरोपियों ने रास्ते में शराब पी और दोनों पुरानी दिल्ली किसी के पास आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।