फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Car blew up three schoolgirls crossing the road in delhi and truck crushed one, died

दिल्ली : सड़क पार कर रहीं तीन स्कूली छात्राओं को कार ने उड़ाया...ट्रक ने एक को कुचला, मौत

Thu, 07 Apr 2022 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 05:46 AM IST
सार

पीरागढ़ी में हुए हादस में दो छात्राएं घायल, पुलिस ने देर शाम आरोपी कार और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। 12वीं में पढ़ने वाली छात्राएं उद्योग विहार की झुग्गियों से सर्वोदय बालिका विद्यालय जा रही थीं।

विज्ञापन
Car blew up three schoolgirls crossing the road in delhi and truck crushed one, died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीरागढ़ी इलाके में रोहतक रोड पर बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे स्कूल जा रही तीन छात्राओं को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इससे वे तीनों उछलकर दूर जा गिरीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मनीषा (18) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कल्पना और संजना गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर छात्रा का शव रखकर करीब ढाई घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझा कर लोगों को वहां से हटाया। इस मामले में पुलिस ने कार और ट्रक चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 12वीं में पढ़ने वाली तीनों छात्राएं पीरागढ़ी स्थित उद्योग विहार की झुग्गियों से सर्वोदय बालिका विद्यालय जा रही थीं।
विज्ञापन


 संजना के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि घर से स्कूल की दूरी करीब 500 मीटर है। सड़क को पार करने के लिए बच्चे जान जोखिम में डालकर रेलिंग से किसी तरह घुसकर सड़क पार करते है। बुधवार को तीनों छात्राएं एक साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं थीं। इस दौरान सामने से दो कार एक साथ आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को देखकर एक चालक ने तो कार की रफ्तार कम कर ली। लेकिन पीछे ओवरटेक करके दूसरी कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। संजना और कल्पना टक्कर लगने के बाद सड़क पर एक ओर गिरीं जबकि मनीषा सड़क के बीच में गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहा एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक ब्रेक नहीं लगा पाया और उसने मनीषा को कुचल दिया।

हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को रोक लिया। लेकिन चालक कार समेत मौके से भाग गया । इस हादसे की खबर चंद ही मिनटों में बस्ती में पहुंच गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। जख्मी हालत में संजना और कल्पना को बालाजी अस्पताल ले जाया गया। संजना के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक फ्रेक्चर हैं। कल्पना को भी गंभीर चोट लगी हैं।


लोगों ने जाम लगाया
लोगों ने सुबह करीब 10.30 बजे तक रोहतक रोड को बंद रखा। किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को हटाया। फुट ओवर ब्रिज, आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलवाने का भरोसा मिलने के बाद ही लोग सड़क से हटे। देर शाम पुलिस ने आरोपी कार चालक पुष्पेंद्र को भीकाजी काम प्लेस को गिरफ्तार कर लिया है जो कि आईजीएल में काम करता है।  वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक मुकेश को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से कार की टूटी हुई नंबर प्लेट बरामद हुई है। पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed