फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi out of the list of top five states of corona virus transition

एक महीने पहले शीर्ष संक्रमित राज्यों में थी दिल्ली, अब टॉप पांच से हुई बाहर

Tue, 25 Aug 2020 01:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
delhi out of the list of top five states of corona virus transition
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण की शुरुआत से बीते एक महीने पहले तक दिल्ली टॉप संक्रमित राज्यों में हुआ करती थी, लेकिन अब हालात सुधर गए हैं और राजधानी शीर्ष पांच राज्यों की सूची से बाहर होकर छठे स्थान पर खिसक गई है। यहां अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे कम नए मरीज बढ़े हैं।

विज्ञापन


राजधानी में मार्च के पहले सप्ताह में संक्रमण का पहला मरीज मिला था। 15 अप्रैल तक दिल्ली टॉप तीन संक्रमित राज्यों में शामिल हो गई थी। पिछले महीने तक यही स्थिति रही। अगस्त के पहले सप्ताह से ही इसमें सुधार होने लगा। इसके बाद से ही यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। जितने मरीज संक्रमित मिलते थे, करीब उतने ही ठीक भी हो रहे थे। इससे नए मामलों में कमी आई।
विज्ञापन


इस दौरान अन्य राज्य जैसे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में संक्रमण के केस तेज गति से बढ़े। नतीजतन, अब ये तीनों राज्य दिल्ली को पीछे छोड़कर क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर आ गए हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दिल्ली से तीन गुना ज्यादा मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार महीने तक दूसरे स्थान पर रहने के बाद अब दिल्ली छठे स्थान पर खिसक गई है। यहां रिकवरी दर 90 फीसदी है और संक्रमण दर भी सात फीसदी के आसपास है।

सफदरजंग अस्पताल के मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि कोरोना हर राज्य में अलग-अलग समय पर गंभीर रूप ले रहा है। इस वायरस की यही प्रवृत्ति है। जो राज्य पहले ज्यादा प्रभावित थे, अब वहां केस कम हो गए हैं। जहां पहले केस नहीं थे, वहां नए मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली का टॉप पांच राज्यों की सूची से बाहर होना दर्शाता है कि यहां वायरस पर शिकंजा कसा गया है।

पांच महीनों में ये रही टॉप राज्यों की स्थिति
अप्रैल
राज्य केस

1. महाराष्ट्र 2684
2. दिल्ली 1561
3. तमिलनाडु 1173
4. राजस्थान 879
5. मध्य प्रदेश 730

मई
राज्य केस

1. महाराष्ट्र 44582
2. तमिलनाडु 14753
3. गुजरात 132734
4. दिल्ली 123195
5. राजस्थान 6494

जून
राज्य केस

1. महाराष्ट्र 152765
2. दिल्ली 76382
3. तमिलनाडु 74622
4. गुजरात 30095
5. उत्तर प्रदेश 20943

जुलाई
राज्य केस

1. महाराष्ट्र 3,37,607
2. तमिलनाडु 1,86,492
3. दिल्ली 1,26,323
4. कर्नाटक 75,833
5. आंधप्रदेश 64,713

अगस्त
राज्य केस

1. महाराष्ट्र 657450
2. तमिलनाडु 367430
3. आंध्र प्रदेश 33494
4. कर्नाटक 264546
5. उत्तर प्रदेश 182456
6. दिल्ली 160016

नोट : आंकड़े 22 अगस्त तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed