फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Call center in field, cheated more than 500 people in the name of corona medicines in Delhi

दिल्ली: खेत में कॉल सेंटर, कोरोना दवाओं के नाम पर 500 से ज्यादा लोगों से ठगी

Thu, 15 Jul 2021 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Jul 2021 08:06 AM IST
सार

आरोपी ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल नंबरों को इसी बगीची के रखते थे, ताकि पुलिस इनकी लोकेशन को न जान सके। आरोपी दिल्ली समेत पूरे देश में 500 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से 23 मोबाइल फोन, 23 सिम, चार लैपटॉप और दो क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने दिल्ली में दर्ज जालसाजी के 13 केसों को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
Call center in field, cheated more than 500 people in the name of corona medicines in Delhi
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोरोना दवाईयों के नाम पर देशभर में लोगों के साथ ठगी करने वाले एक अन्य नालंदा गिरोह का पर्दाफाश कर नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। इस नालंदा गिरोह के सदस्यों ने नालंदा, बिहार के मैरा गांव में खेतों के बीच स्थित बगीची में कॉल सेंटर बना रखा था। 
विज्ञापन


आरोपी ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल नंबरों को बगीची के रखते थे, ताकि पुलिस इनकी लोकेशन को न जान सके। आरोपी दिल्ली समेत पूरे देश में 500 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से 23 मोबाइल फोन, 23 सिम, चार लैपटॉप और दो क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने दिल्ली में दर्ज जालसाजी के 13 केसों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों की सहायता के लिए दिल्ली पुलिस ने कई हेल्पाइन खोली थीं। इन हेल्पलाइन व अन्य तरीकों से आई शिकायतों के बाद 500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे और मामले की जांच स्पेशल सेल की साइबर सेल व अपराध शाखा को सौंपी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राजीव तनेजा की शिकायत पर अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था। राजीव तनेजा को टोसिलिजुमैब की जरूरत थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिए गए एक नंबर पर संपर्क किया। आरोपियों ने उनसे 70 हजार रुपये ठग लिए। इंस्पेक्टर पंकज मलिक की देखरेख में एसआई रोहित कुमार और एसआई रूपेश बलियान की टीम ने जांच शुरू की।

जांच में पता लगा कि सोशल मीडिया पर दिए गए मोबाइल नंबर पश्चिमी बंगाल निवासी मोक्ताहर मोल्ला के नाम पर रजिस्टर्ड था, मगर ये फोन गांव मैरा, नालंदा, बिहार में चल रहा था। एसएसआई रोहित कुमार की टीम गांव मैरा पहुंची तो पता लगा कि मोबाइल की लोकेशन लगातार खेतों के बीच आ रही है।
 
एसआई रोहित कुमार ने मैरा गांव में 25 दिन रूककर नाबालिग समेत चार आरोपी राजेश पासवान उर्फ राजू(31), नाबालिग, मनोज प्रसाद उर्फ मनोज महतो और सुबोध यादव को पकड़ लिया। सुबोध यादव और मनोज महतो दोनों गिरोह के मास्टरमाइंड है। 

आरोपी कोरोना दवाईयां जल्द उपलब्ध कराने के नाम पर पीड़ितों से ठगी करते थे। ये कोरोना दवाईयां उपलब्ध कराने के नाम पर बैंक खातों पर पैसा जमा करा लेते थे और उसके बाद गायब हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed