फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cab driver not able to repay loan started to rob people on highway

लोन नहीं चुका पाने पर कार चालक करने लगा हाईवे पर लूट

Thu, 28 Jan 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cab driver not able to repay loan started to rob people on highway
नई दिल्ली। वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के पांच बदमाशों को पकड़ा है। इनमें एक लड़की समेत दो नाबालिग भी हैं। गैंग का सरगना कंपनी में कार चलाता था, नौकरी छूट जाने के बाद वह कार का लोन नहीं चुका पा रहा था। इसलिए वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से लूटपाट के 11 मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान डाबड़ी मोड़ निवासी अमित, रोहित और पवन कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, चार कारतूस, एक चाकू, एक कटर, चार मोबाइल फोन, दस एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक अंगूठी, दो घड़ी, जेवरात और साढ़े 78 हजार रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार व नकली नंबर प्लेट जब्त की हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों से दिल्ली व गुरुग्राम में सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट की घटनाओं की जानकारी मिल रही थी। जांच में पता चला कि गैंग में एक युवती समेत पांच लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी अजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को बदमाशों की कार का नंबर मिला। जिससे पुलिस उसके मालिक तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक ने बताया कि उसने कार को वर्कशॉप में भेजा था। जहां से पता चला कि किसी ने कार की नंबर प्लेट चुरा ली थी। उसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो कार के असली नंबर की पहचान कर ली गई। 25 जनवरी को पुलिस को कार के रजोकरी इलाके में आने की सूचना मिली, जहां से पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गैंग के सरगना अमित ने बताया कि वह एक कंपनी में अपनी कार चलाता था। नौकरी छूटी तो वह कार का लोन नहीं चुका रहा था। उसके बाद उसने गैंग बनाकर लोगों को लूटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed