फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   businessman arrested in oxygen consentrator black marketing

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करते कपड़ा कारोबारी गिरफ्तार

Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
businessman arrested in oxygen consentrator black marketing
नई दिल्ली। आउटर जिले की एटीएस टीम ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करते एक शख्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसकी कार से 6 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 6 वोल्टेज स्टेबलाइजर बरामद हुए। आरोपी पश्चिम विहार में होटल रेडिसन के पास डिलिवरी देने आया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फैब्रिक कारोबारी है, पैसों के लालच में उसने ये काम किया।
विज्ञापन

तिलक नगर में गंगा राम वाटिका निवासी हरमिंदर सिंह (47) को चीन में रहने वाले उसके एक भारतीय दोस्त ने 22 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जरूरतमंद लोगों को दान करने के लिए भेजे थे। लेकिन आरोपी को लगा कि महामारी काल में वह इन्हें बेचकर ढेर सारा पैसे कमा सकता है। वह मजबूर लोगों को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक लाख रुपये में बेचने लगा। अब तक वो 16 कंसंट्रेटर लोगों को बेच चुका है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर की बिक्री में लिप्त एक व्यक्ति 18 मई को पश्चिम विहार में होटल रेडिसन के पास ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर की डिलीवरी के लिए कार में आ रहा है। इसके बाद एएटीएस ने होटल रेडिसन के पास जाल बिछाया था। दोपहर करीब 3.40 बजे एक काली इनोवा कार होटल रेडिसन के सामने सर्विस रोड पर आकर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश ने कार ड्राइवर के पास जाकर उससे ग्राहक के रूप में बात की और रुपये के बदले एक ऑक्सीजन कंसंटेटर देने का सौदा किया। कार चालक ने 1 लाख रुपये में एक कंसंट्रेटर का सौदा तय किया। इसके बाद ओम प्रकाश ने उसे टोकन राशि के रूप में दो चिह्नित करेंसी वाले नोट अग्रिम भुगतान के रूप दिए। जैसे ही उसने पैसे लिए एटीएस की टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed