फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Business is expected to increase due to diesel being cheaper

डीजल सस्ता होने से कारोबार में तेजी के आसार

Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Business is expected to increase due to diesel being cheaper
Business is expected to increase due to diesel being cheaper
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ओर से डीजल सस्ता किए जाने से कारोबार में तेजी आ सकती है। अब दिल्ली में डीजल की कीमत एनसीआर के शहरों से सस्ती हो गई है। गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद की तुलना में दिल्ली में डीजल कम कीमत पर मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि नई दरें आने के बाद से एनसीआर के बड़े कारोबारी डीजल के लिए दिल्ली का रुख कर सकते हैं। इससे खपत बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। वैट कम होने से सरकारी राजस्व को होने वाले नुकसान की भरपाई डीजल की बढ़ी खपत से कुछ हद तक हो सकती है।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली सरकार की ओर से डीजल पर वैट 30 फीसदी से घटाकर 16.75 किए जाने से ट्रांसपोर्टर सहित तमाम डीजल वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है। कोविड-19 महामारी के दौरान डीजल वाहन मालिकों की जेब पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ गया था। डीजल के रेट में कमी से खपत में रोजाना लाखों लीटर की बढ़ोतरी होगी, लेकिन अब तक पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे ट्रांसपोर्टर एक बार फिर दिल्ली का रुख करेंगे।
विज्ञापन

एनसीआर के शहरों में डीजल के मौजूदा रेट (प्रति लीटर)
दिल्ली-73.64 रुपये
नोएडा-73.83 रुपये
गुरुग्राम-73.84 रुपये
फरीदाबाद-74.17 रुपये
दूसरे राज्यों को नहीं जाएगा मुनाफा
जानकारों ने डीजल के रेट में 8.36 रुपये प्रति लीटर की कमी से बिक्री में काफी इजाफा होने की उम्मीद जताई है। अगर रोजाना तीन से चार लाख लीटर इजाफा होता है तो इस मद से सरकार को होने वाली आय में हर माह करोड़ों की वृद्धि होगी। अब तक दूसरे राज्यों में लाखों रुपये के डीजल भरवाए जा रहे थे, इससे मुनाफा भी उन राज्यों को मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने ली राहत की सांस
दिल्ली सरकार की ओर से वैट की दरें कम किए जाने से ट्रांसपोर्टर सहित तमाम डीजल वाहनों के मालिकों ने राहत की सांस ली है। उनके लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि दिल्ली के पेट्रोल पंप पर दोबारा क्रेडिट फैसिलिटी उपलब्ध होगी। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि 8.36 रुपये घटाए जाने से अब अधिकतर वाहनों में दिल्ली के पंपों से डीजल की फिलिंग होगी। दिल्ली में अभी भी रोजाना करीब 25 हजार ट्रकों का माल ढुलाई के लिए आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed