फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   burning waste in the night will cost upto 5 lakh penalty

अब रात में कूड़ा जलाया तो लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना

Thu, 25 Oct 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
burning waste in the night will cost upto 5 lakh penalty
खुले मैदान में जलाया जा रहा कूड़ा

राजधानी दिल्ली के सुदूर इलाकों में अब रात को कूड़ा जलाना लोगों को भारी पड़ने वाला है। अगर मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों के हत्थे ऐसा करने वाले चढ़ गए तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन अब प्रदूषण को लेकर खासा सख्त रवैया अख्तियार कर चुका है।

विज्ञापन


खास तौर से दिल्ली के नरेला और बवाना इलाके में मॉनिटरिंग कमेटी की खास नजर रहेगी। जानकारी के अनुसार कुछ ही समय में इस काम के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा और रात में यह टीम गश्त लगाने का काम करेगी। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि जुर्माने की राशि 5 हजार से 5 लाख रुपये तक हो सकती है। बताया जा रहा है कि जितना कूड़ा जलाया जाएगा उसी के हिसाब से जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस प्लान को दिल्ली के कुछ ही इलाकों में लागू किया जाना है लेकिन अगर यह कारगर रहा तो पूरी दिल्ली इसकी जद में होगी। प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए बनाई गई मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन भूरेलाल के मुताबिक रात में छुप कर कूड़ा जलाने वालों पर स्पेशल टीम को सख्ती के साथ जुर्माना लगाने के अधिकार दिये गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed