{"_id":"627d19465dcab039320b7ffe","slug":"bulldozer-in-action-ruckus-in-protest-against-removal-of-illegal-construction-aap-mla-detained-ashram-news-noi6481144135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में बुलडोजर : अवैध निर्माण हटाने के विरोध में बवाल, आप विधायक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में बुलडोजर : अवैध निर्माण हटाने के विरोध में बवाल, आप विधायक को हिरासत में लिया
विज्ञापन
पटेल नगर के प्रेम नगर इलाके में बुलडोजर रुकवाने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती महिला।
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को बुलडोजर ने बड़े स्तर पर अवैध निर्माण ढहाए। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने चारों जोन में करीब 10 जगह और उत्तरी निगम ने दो जगह पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच सबसे बड़ी कार्रवाई मदनपुर खादर में की गई, जहां बवाल के बीच निगम ने अवैध तरीके से बनाई गई तीन बिल्डिंगों को धराशायी कर दिया। भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची एमसीडी की टीम पर पथराव किया गया। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोट आई है। विरोध जताने पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान को 12 समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। उधर, उत्तरी निगम ने रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ घंटों बुलडोजर चलाया और करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ अवैध निर्माण हटाया। पूर्वी निगम ने दिलशाद गार्डन, दल्लूपुरा, गीता कॉलोनी, कांति नगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर और न्यू अशोक नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और यहां की सड़कों को साफ किया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया।
दक्षिणी निगम की मध्य जोन की टीम सुबह 11 बजे मदनपुर खादर के कंचन कुंज में कार्रवाई करने पहुंची। छोटे अतिक्रमण हटाने के साथ कार्रवाई शुरू की गई। थोड़ी देर बाद तीन मंजिला इमारत पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की। यह बिल्डिंग सालभर पहले बनी थी। इमारत के मालिक ने बताया कि उन्हें सामान भी नहीं निकालने दिया, जबकि एमसीडी का कहना है कि पहले ही बिल्डिंग को तोड़ने की जानकारी दी गई थी। निगम ने यहां ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दूसरी पांच मंजिला बिल्डिंग को भी धराशायी कर दिया।
निगम के मुताबिक, इसे भी अवैध रूप से बनाया गया था। इसके बाद पास की तीसरी बिल्डिंग पर भी निगम ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन तभी स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि सुबह जब निगम की टीम आई तो दो इमारतें तोड़ने की बात की थी। आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी पूरी कॉलोनी तोड़ने की मंशा से आए हैं। इस दौरान स्थानीय विधायक अमानतुल्ला खान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्हें पुलिस ने कार्रवाई वाली जगह से करीब 200 मीटर पहले रोक लिया। पुलिस ने कहा कि मौके पर जाने की इजाजत किसी को नहीं है, लेकिन अमानतुल्ला खान करीब 15 मिनट तक मौके पर जाने और स्थानीय लोगों से बात करने जिद करते रहे। इस बीच पुलिस को कहना पड़ा कि वह अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं और सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। वह तुरंत वापस चले जाएं, वरना मजबूरन उन्हें हिरासत में लेना पड़ेगा, परंतु खान स्थानीय महिलाओं और दूसरे लोगों के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। वह पुलिस से यह कहते रहे कि उन्हें हिरासत में लेने से लोगों के घर बच जाएं तो गिरफ्तार कर लें। इसके बाद पुलिस ने अमानतुल्ला खान को उनके 12 समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। कई घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पथराव के बाद लाठीचार्ज
एमसीडी ने दोबारा कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एमसीडी के मुताबिक, करीब 200-300 लोग मौके पर थे, जिनमें से कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर रखी थी और इमारत गिराए जाने वाले स्थान पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।
यहां भी चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
दक्षिणी निगम ने धीर सेन मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के नजदीक, कालका देवी मार्ग और आसपास, चिराग दिल्ली गांव, सावित्री नगर और इसके आसपास, ख्याला एनबी ब्लॉक, डीडीयू कैंप, महात्मा गांधी कैंप, पश्चिमपुरी में जन्माष्टमी पार्क, विष्णु गार्डन में चांद नगर रोड और सागरपुर नाले के आसपास भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की।
भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई
रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पर करीब 200 से अधिक पुलिस बल के साथ एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो बुलडोजर लगाए गए थे। यहां करीब एक किमी तक सड़क के दोनों तरफ बनाई गईं अवैध झुग्गियों को हटाया गया। इस कार्रवाई में एमसीडी ने अपने 60 कर्मियों को लगा रखा था। करीब तीन घंटे तक यहां अतिक्रमण हटाया गया।
प्रेम नगर में भी चला बुलडोजर
करोल बाग जोन के पटेल नगर के समीप प्रेम नगर में सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध झुग्गियों पर भी एमसीडी का बुलडोजर चला। यहां पर भी दिल्ली पुलिस के 40 जवान तैनात किए गए थे और साथ में दो बुलडोजर लगाए गए थे।

बृहस्पतिवार को सागरपुर में नाला रोड सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।- फोटो : Ashram