फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   budget of Ayurveda AIIMS has been increased more than four and a half times

केंद्र सरकार के बजट में पहली बार दिल्ली के आयुर्वेद एम्स को मिली सौगात, की गई साढ़े चार गुना बढ़ोत्तरी

Tue, 02 Feb 2021 03:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
budget of Ayurveda AIIMS has been increased more than four and a half times
दिल्ली स्थित आयुर्वेद एम्स - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आम बजट में दिल्ली सहित एनसीआर को नई सौगात मिली है। पहली बार दिल्ली स्थित आयुर्वेद एम्स के बजट में साढ़े चार गुना से भी अधिक बढ़ोत्तरी की गई है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार के छह बड़े अस्पताल और शोध संस्थानों के बजट में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद चिकित्सीय संस्थान (एआईआईए) के सालाना बजट में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी की गई है। पहली बार केंद्र सरकार के बजट में दिल्ली एम्स से अधिक दूसरे अस्पताल को बजट आवंटित किया गया है। एआईआईए को 348.87 करोड़ रुपये का बजट मिला है। जबकि इससे पहले वर्ष 2020 में 76.48 करोड़ रुपये का बजट मंजूरी किया गया था। हालांकि कोरोना महामारी के चलते आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा मिलने और इम्युनिटी के साथ साथ आयुष शोध को मौका मिलने की वजह से संस्थान को सबसे बड़ा बजट उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर दिल्ली एम्स के बजट में इस बार 311 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। एम्स का बजट 3489 से बढ़कर 3800 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सफदरजंग अस्पताल का बजट 1318.56 से बढ़ाकर 1545.78 करोड़ रुपये किया गया। इसी तरह आरएमएल अस्पताल को 885.60 से बढ़ाकर 950.10, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को 502.44 से बढ़कर 600 और कलावती अस्पताल को 149 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आयुष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरपी पाराशर ने कहना है कि इस बार का बजट स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा रहा है। दिल्ली में पहली बार आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आयुर्वेद संस्थान के बजट में बढ़ोत्तरी की है। वहीं स्वस्थ्य भारत अभियान के नेशनल कोर्डिनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के बुनियादी ढ़ांचे पर फोकस करता यह काफी अहम बजट है। इसके दूरगामी परिणाम काफी बेहतर रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed