फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Budget 2023: The burden on the head of the house and housewives did not increase

Budget 2023 : घर के मुखिया और गृहणियों पर नहीं बढ़ाया बोझ, घर का बजट सुधरने की उम्मीद

Thu, 02 Feb 2023 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 06:33 AM IST
विज्ञापन
Budget 2023: The burden on the head of the house and housewives did not increase
घर पर बजट देखता कन्हैया का परिवार... - फोटो : अमर उजाला

आम बजट से मध्यमवर्गीय परिवार खुश हैं, तो नौकरी पेशा लोगों और सेवामुक्त हो चुके बुजुर्गों ने खुशी जताई है। गृहणियों ने कहा कि सरकार ने कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ाकर बेहतर कदम उठाया है। लोगों को उम्मीद है कि खाने पीने के सामान की कीमत कम होगी। इससे उनके घर का बजट सुधरेगा और लोगों को राहत मिलेगी। बजट पर दिल्ली के कुछ परिवारों के मुखिया ने कुछ इस तरह अपनी बात रखी...

विज्ञापन


मध्यम वर्गीय परिवार होने के नाते बजट अच्छा है। परिवार में दो बेटे, बेटी और पत्नी है। उम्मीद है कि गैस सिलिंडर सस्ता होगा, बाइक, मोबाइल फोन, टीवी आदि की कीमत घटेगी। मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों में लिए गए सरकार के निर्णयों से राहत मिलेगी। आटा, दाल, चावल, तेल इत्यादि घरेलू सामानों की कीमत कम होगी। अभी परिवार का हर माह करीब 15 हजार रुपये खाने पीने पर खर्च हो रहा है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है और यदि पेट्रोल के दाम भी कुछ कम होते हैं तो माल भाड़ा घटेगा और सामान सस्ते होंगे।
विज्ञापन

- कन्हैया पाण्डेय, लक्ष्मी नगर

सरकार ने बुजुर्गों को सात लाख तक की आय पर टैक्स में छूट देने का निर्णय लिया है, यह बेहतरीन कदम है। नई कर प्रणाली में 75 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को रिटर्न नहीं भरनी पड़ेगी। हालांकि, सोने चांदी पर टैक्स बढ़ाकर सरकार ने ठीक नहीं किया है। इसके कारण अब लोग बहन-बेटियों को सोना चांदी देने से हिचकिचाएंगे। मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं के पास इनके गहने उनकी पूंजी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीके आनंद, पांडव नगर, शादीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed