फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSP leader murderers arrested

नजीबाबाद में बसपा नेता और भतीजे की हत्या करने वाले धरे

Sun, 13 Oct 2019 07:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
BSP leader murderers arrested
हाजी अहसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में 25 मई को बीएसपी नेता हाजी अहसान और उनके भतीजे शादाब की गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले दो बदमाशों नजीबाबाद के गांव कनकपुर कलां निवासी सरगना शाहनवाज अंसारी और नजीबाबाद के ही मोहल्ला गुलशन राहू खेड़ी निवासी शार्प शूटर जब्बर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहां गिरफ्तार किया है। अंसारी गिरोह ने राजनीतिक और कारोबारी रंजिश की वजह से यह हत्याकांड किया। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल व 8 कारतूस बरामद किए हैं। यूपी पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि इन दोनों बदमाशों के पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में छिपने की सूचना मिली थी। एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम बनाई गई। शुक्रवार को एक सूचना के बाद टीम ने कड़कडड़ूमा इलाके में जाल बिछाया। पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पिस्टल निकालकर हमले की कोशिश की। उससे पहले ही दोनों को काबू कर लिया गया। उनके पास से हथियार बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन


बसपा को जिताया था लोकसभा चुनाव

हाजी अहसान और उनके भतीजे शादाब का प्रॉपर्टी का कारोबार था। वे बसपा नेता थे और अपने इलाके में ठीक-ठाक रसूख रखते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी ने नजीबाबाद के प्रत्याशी के प्रचार का जिम्मा दिया था। उन्होंने अपने दम पर चुनाव जिता भी दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में हाजी अहसान के विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने के कयास लग रहे थे। इधर शाहनवाज अंसारी बिजनौर में विवादित जमीनों का धंधा करता था। राजनीति के साथ इस वजह से उनकी रंजिश हो गई। घटना वाले दिन 28 मई को शाहनवाज, जब्बर, दानिश कनकपुर, दानिश उब्बानवाला और इकराम ने दोनों की उनके दफ्तर में जाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed