फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Brother and sister absconding in rape and kidnapping case arrested after 15 years

दिल्ली : दुष्कर्म और अपहरण के मामले में फरार भाई-बहन 15 साल बाद गिरफ्तार, 'हैरी पॉटर' भी हिरासत में

Fri, 01 Apr 2022 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 06:22 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान बायकलां, छर्रा, अलीगढ़ निवासी जोगिंदर सिंह और बहन कमलजीत सिंह उर्फ कमलेश के रूप में हुई है। वर्ष 2009 में दिल्ली की अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। तभी से आरोपी दिल्ली, लोनी, पलवल, गाजियाबाद व दूसरे स्थानों पर छिपकर रह रहे थे।

विज्ञापन
Brother and sister absconding in rape and kidnapping case arrested after 15 years
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

नांगलोई से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे भाई- बहन को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बायकलां, छर्रा, अलीगढ़ निवासी जोगिंदर सिंह और बहन कमलजीत सिंह उर्फ कमलेश के रूप में हुई है। वर्ष 2009 में दिल्ली की अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। तभी से आरोपी दिल्ली, लोनी, पलवल, गाजियाबाद व दूसरे स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। नांगलोई पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि 19 अप्रैल 2006 को नांगलोई निवासी एक शख्स ने 13 साल की बेटी के अगवा के होने की शिकायत पुलिस से की थी। पीड़ित ने पड़ोस में ही रहने वाले जोगिंदर और उसकी बहन कमलेश पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान दोनों बहन-भाई फरार मिले। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इस बीच चार दिन बाद किशोरी आनंद विहार बस अड्डे के पास से बरामद हो गई। मेडिकल करवाने पर जबरन दुष्कर्म का पता चला। पुलिस को पता चला कि आरोपी जोगिंदर किशोरी को नौकरी दिलवाने के बहाने अपने गांव अलीगढ़ ले गया। वहां जबरन शादी का दबाव बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपी किशोरी को आनंद विहार बस अड्डे के पास  छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी से शादी करना चाहता था
स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा भी आरोपियों की तलाश करती रही। पुलिस की टीम आरोपी के गांव अलीगढ़ पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि आरोपी जोगिंदर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई भी शादी के बाद ससुराल में रहता है। जोगिंदर कभी-कभार किसी कार्यक्रम में शामिल होने गांव आता है। पड़ताल के बाद पुलिस ने 16 मार्च को जोगिंदर को उसके गांव से दबोच लिया।

आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में ही रहकर राज-मिस्त्री का काम कर रहा है। पुलिस ने 21 मार्च को उसकी बहन कमलेश को कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास से दबोच लिया। दोनों ने बताया कि जोगिंदर किशोरी से शादी करना चाहता था इसलिए उसने उसे अगवा किया था। कमलेश ने उसकी मदद की थी। लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गया था।

घोषित बदमाश और साथी हैरी पॉटर गिरफ्तार

कनॉट प्लेस पुलिस ने पचास से अधिक झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले घोषित बदमाश और उसके साथी हैरी पॉटर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 44 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने कई चोरी झपटमारी के कई वारदातों को सुलझाने का  दावा किया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पहाड़गंज निवासी राहुल और सीलमपुर निवासी समीर उर्फ हैरी पॉटर के रूप में हुई है। 28 मार्च को कनॉट प्लेस इलाके में बदमाशों ने अतुल पल्लाह से मोबाइल फोन झपट लिया था। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस इलाके में लगे 75 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

उसके बाद बदमाशों की बाइक पर निगरानी बढ़ा दी गई। बुधवार को चेम्सफोर्ड पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी वहां बाइक से पहुंचे दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पता चला कि बाइक ख्याला से चोरी की गई है। पूछताछ में पता चला कि राहुल पहाड़गंज थाने का घोषित बदमाश है जबकि समीर ने अपना नाम हैरी पॉटर रख लिया था। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed