फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   brothel racket burst in seemapuri delhi five including four women arrested by police

दिल्ली: घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, नकली ग्राहक बनकर पुलिसकर्मियों ने किया सौदा, चार महिलाओं समेत पांच को धरा

Tue, 08 Mar 2022 03:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 03:07 AM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था वह मुख्य महिला है। इसके अलावा लड़कियां नोएडा, मुस्तफाबाद और यमुना विहार की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
brothel racket burst in seemapuri delhi five including four women arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले के सीमापुरी स्थित एक मकान में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक व चार महिलाओं को दबोचा है। पकड़े आरोपी की पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर आरोपियों को दबोचा। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से इस गोरखधंधे लिप्त में थे।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि रविवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि सीमापुरी के बी-84/4 दिलशाद कॉलोनी के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। लोकल पुलिस से सूचना को सांझा किया गया। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर पुलिस को दिलशाद कॉलोनी के मकान पर भेजा गया। यहां एक नकली ग्राहक को पहले पुष्टि करने के लिए कहा। नकली ग्राहक ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। वहां प्रिंस नामक युवक बाहर निकला। उससे बातचीत करने के बाद आरोपी ने दो हजार में सौदा कर नकली ग्राहक को मकान के अंदर बुला लिया। वहां उसे 38 वर्षीय महिला से मिलवाया गया। इसके बाद महिला ने
विज्ञापन

नकली ग्राहक के सामने तीन युवतियों को पेश किया। 

ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही टीम को खबर दी। जिसके बाद मकान पर छापा मारकर पांचों को मौके पर दबोच लिया गया। सीमापुरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था वह मुख्य महिला है। इसके अलावा लड़कियां नोएडा, मुस्तफाबाद और यमुना विहार की रहने वाली हैं। आरोपी प्रिंस भी दिलशाद कॉलोनी में ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed