{"_id":"5f75d4f98ebc3e9bc202bcf8","slug":"broken-teeths-sent-accused-behind-bar-ashram-news-noi539725379","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टूटे दांतों ने बदमाश को फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे, इस बार साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टूटे दांतों ने बदमाश को फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे, इस बार साथी भी गिरफ्तार
Fri, 02 Oct 2020 05:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष प्लेस में लूटपाट के आरोपी बदमाश के सामने के टूटे हुए दो दांतों की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया। शकूरपुर का रहने वाला यह बदमाश जेल से निकलने के बाद अपने सहयोगियों से मिलकर लूटपाट करता था। पुलिस ने उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, सात मोबाइल फोन व डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि 28 सितंबर को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय पुनीत ने सुभाष प्लेस मार्केट में लूटपाट किये जाने की शिकायत की। पुनीत अपने दोस्तों के साथ चिकन खाने गया था। इसी दौरान तीन बदमाश वहां आये और पुनीत सहित सभी दोस्तों को डरा धमकाकर उनसे आठ मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये लूट लिये।
विज्ञापन
पीड़ित ने बदमाशों का हुलिया बताया जिसमें उसने सरगना के सामने के दो दांत टूटे होने की जानकारी दी। इस सूचना पर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि इस हुलिये का बदमाश शकूरपुर में रहता है और तीन माह पहले ही जेल से निकला है। इस आधार पर पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट गये छह मोबाइल फोन, पिस्टल और कारतूस मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके सहयोगी सौरव भंडारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से एक मोबाइल फोन और डंडा बरामद कर लिया। पूछताछ में सूरज ने बताया कि जेल से निकलने के बाद सहयोगियों के साथ लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।