{"_id":"603d4f568ebc3e150231de59","slug":"brake-on-climbing-mercury-reached-below-30-ashram-news-noi5686658171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चढ़ते पारे पर लगा ब्रेक, 30 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चढ़ते पारे पर लगा ब्रेक, 30 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
Tue, 02 Mar 2021 02:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी में ही कई रिकॉर्ड बनाने वाली गर्मी पर मार्च के पहले दिन ही ब्रेक लग गया। तेज सतही हवाओं के चलने से पारा 30 डिग्री से नीचे जा पहुंचा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम सामान्य से एक कम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि दो दिन की राहत के बाद गर्मी एक बार फिर अपने तेवर कड़े करेगी। इस हफ्ते के अंत तक तापमान एक बार फिर 33 के पार पहुंचने की आशंका है। हालांकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री बना रहेगा।
विज्ञापन
इस बार गर्मी ने फरवरी के मध्य से ही पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया था। इसी कारण यह माह 120 सालों में दूसरी बार सबसे गर्म रहा। रविवार देर रात से चल रही हवाओं ने सोमवार को गर्मी से थोड़ी राहत दी। दिनभर हवाएं चलने से धूप की तपिश भी कम रही। शाम होते-होते हल्की ठिठुरन भी रही।
विज्ञापन
सोमवार को मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूर्वी दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में तापमान अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूसा रोड इलाके में यह 28 व पीतमपुरा में 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा। बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। बुधवार से एक बार फिर तापमान 30 डिग्री पहुंचेगा। उसके बाद 7 मार्च तक इसके 33 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।