फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Both hands of the young man were broken for only five rupees in delhi

दिल्ली में दबंगई : केवल पांच रुपये के लिए तोड़ दिए दुकानदार के दोनों हाथ, बाप-बेटा गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 04:59 AM IST
सार

आरोपी शख्स ने ली थी पीड़ित की दुकान से पांच रुपये की तम्बाकू, पैसे मांगने पर दुकान उठाकर फिकवाने की बात की, बाद में डंडे से बेरहमी से पीटा। सोनिया विहार तीसरे पुश्ते की वारदात, पुलिस ने हमला करने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज, छानबीन जारी।
 

विज्ञापन
Both hands of the young man were broken for only five rupees in delhi
पीड़ित... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में महज पांच रुपये के लिए दबंग पिता-पुत्र ने पान की दुकान चलाने वाले एक युवक के दोनों हाथ तोड़ दिए। आरोपियों ने लात, घूंसे और डंडे से पीड़ित को जब तक मारा तब तक वह बेहोश नहीं हो गया। डंडे लगने से युवक के सिर में भी गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने किसी तरह पीड़ित को आरोपियों को छुड़ाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित शिव कुमार यादव (22) को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हमला करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस ने आरोपी पिता राजेश और उसके बेटे हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिव कुमार परिवार के साथ गली नंबर-10 पहला पुश्ता सोनिया विहार इलाके में रहता है। इसके परिवार में पिता पुरुषोत्तम कुमार यादव, मां व दो भाई हैं। शिव कुमार यादव डीयू पत्राचार से बीए फाइनल ईयर का छात्र है। पहले वह एक निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड डिवीजन में काम करता था। लॉक डाउन के बाद उसकी नौकरी छुट गई थी। परिवार का हाथ बंटाने के लिए तीन माह पूर्व शिव कुमार ने तीसरे पुश्ते पर पान की दुकान खोली थी। आरोप है कि तीन फरवरी की दोपहर को वह दुकान पर मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसकी दुकान के सामने प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाला राजेश वहां पहुंचा। उसने शिव कुमार से पांच रुपये का तम्बाकू खरीदा। बिना पैसे दिए ही आरोपी वहां से जाने लगा। शिव ने पैसों के लिए टोका तो आरोपी एकदम भड़क गया। उसने पीड़ित से कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई पैसे मांगने की। यह कहकर वह शिव को पीटने लगा। इस दौरान आरोपी राजेश का बेटा हेमंत भी वहां आ गया।


दोनों ने शिव को जमीन पर गिराकर उस पर लात, घूंसों और डंडे बरसा दिया। उसका सिर फटने के अलावा उसके दोनों हाथ टूट गए। आरोपियों का गुस्सा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ। पिटाई से शिव कुमार बेहोश हो गया। राहगीरों ने आरोपियों से उसे छुड़ाकर मामले की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित शिव ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों दबंग है, आए दिन वह किसी ने किसी को पीटते रहते हैं, उसे आरोपियों के बारे में पता नहीं था। वह गलती से उनसे पांच रुपये मांग बैठा तो उन्होंने उसका बुरा हाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed