फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Book fair started in the capital

राजधानी में शुरू हुआ पुस्तक मेला

Fri, 03 Sep 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Book fair started in the capital
नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर द्वारा आयोजित वर्चुअल दिल्ली पुस्तक मेला-2021 का केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बौद्धिक रूप से जिज्ञासु लोगों के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण है। डिजिटल पुस्तक मेले में पहले दिन प्रगति-ई के प्लेटफार्म पर 50 हजार पुस्तकें, 1 लाख झलकियां प्रदर्शित की गईं और 10 वेबिनार आयोजित किए गए।
विज्ञापन

डिजिटल पुस्तक मेला देखने में पहले दिन 100 से ज्यादा आगंतुकों ने दिलचस्पी दिखाई। आयोजकों को उम्मीद है कि जल्द ही आगंतुकों की संख्या बढ़ेगी। प्रगति-ई केे प्लेटफार्म पर जाने के बाद नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। रजिस्ट्रेशन करते ही 360 डिग्री कोण के साथ एंटी क्लॉक वाइज मेले का दृश्य दिखाई देता है। भले ही कोरोना महामारी के कारण मजबूरन डिजिटल मेले का आयोजन हो रहा है, लेकिन इसे देखने का अनुभव बिल्कुल नया हो सकता है।
विज्ञापन

डिजिटल थीम है खास
दिल्ली पुस्तक मेले के पवेलियन में थीम पर आधारित दो विकल्प सस्टेनिबिलिटी और मेंटल हेल्थ नजर आएंगे। इन पर क्लिक करके ढेर सारी जरूरी चीजें जानी-समझी जा सकती हैं। खासतौर से बच्चों को सीखने के लिए यहां पर बहुत कुछ है। डिजिटल मेले को चिल्ड्रेन फ्रेंडली बनाने की सोच के साथ इसके कॉन्टेस्ट के अंदर बच्चों के लिए पुरस्कार जीतने के विकल्प दिए गए हैं। कहानियां लिखकर, ग्रीटिंग लिखकर और कहानी कहकर बच्चे पुरस्कार जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed