फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bolero crushed two girl going to school one died another injured police arrested driver

Kanjhawala Road Accident: बोलेरो ने स्कूल जा रही दो छात्रा को कुचला, एक की मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 03:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 03:09 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह 6:40 बजे की है। कंझावला में पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी मिली। पुलिस को  घटनास्थल पर दो छात्राएं अचेत अवस्था में मिली। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जब कि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
bolero crushed two girl going to school one died another injured police arrested driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कंझावला इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप वाहन ने साइकिल सवार दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा की हालत गंभीर है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह 6:40 बजे की है। कंझावला में पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी मिली। पुलिस को  घटनास्थल पर दो छात्राएं अचेत अवस्था में मिली। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जब कि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। मृत छात्रा की शिनाख्त रामा विहार निवासी नीलिमा (16) के रूप में हुई। घायल छात्रा की पहचान बेबी (15) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों छात्राएं कराला की सर्वोदय कन्या विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। एक ही साइकिल पर सवार होकर दोनों स्कूल जा रही थी। मृत छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए आस पास के इलाके की सीसीटीवी कैमरा को खंगाला और फिर वाहन का नंबर लेकर उसका पता लगा लिया। कुछ ही घंटे में पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जोंटी निवासी विजय पाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed