{"_id":"61d4d65c14642405fa4eeb5e","slug":"bloody-conflict-between-two-sides-when-the-central-locking-alarm-of-the-car-rang-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : गाड़ी का सेंट्रल लॉकिंग अलार्म बजते ही शुरू हुआ खूनी टकराव, कार मालिक पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : गाड़ी का सेंट्रल लॉकिंग अलार्म बजते ही शुरू हुआ खूनी टकराव, कार मालिक पहुंचा अस्पताल
Wed, 05 Jan 2022 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 04:51 AM IST
सार
तीन लोग घायल, गाड़ी मालिक की हालत नाजुक, पुलिस ने दर्ज किया मामला।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज पार्क इलाके में रविवार देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी का सेंट्रल लॉकिंग अलार्म बजने पर दो परिवार आपस में भिड़ गए। गाड़ी मालिक ने पड़ोसी पर गाड़ी को छूने का आरोप लगाया था। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए, जिसमें कार मालिक की हालत नाजुक है। उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार मालिक के भाई के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान वाजुल अहमद, भाई रियाज अहमद और पड़ोसी मुन्ना मिश्रा के रूप में हुई है। वाजुल का सफदरजंग में इलाज चल रहा है। रियाज ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई वाजुल चैंपियन गाड़ी चलाता है। वह गाड़ी घर के बाहर खड़ी करता है। रविवार देर रात गाड़ी का सेंट्रल लॉकिंग अलार्म बजने लगा। आवाज सुनकर वाजुल बाहर निकला।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाला मुन्ना मिश्रा घर के बाहर खड़ा था। वाजुल ने उस पर गाड़ी को छूने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद मुन्ना मिश्रा की पत्नी, भाई और तीन बेटे आ गए और वाजुल को डंडे से पीटने लगे।
इस दौरान वाजुल के परिवार की ओर से उसकी मां, भाई और बहन पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।