फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bloody clash on playing speaker from mobile murder of a young man by stabbing him with a knife 

दिल्ली: मोबाइल से स्पीकर बजाने पर जमकर हुआ खूनखराबा, चाकू से गोदकर युवक की हत्या, मृतक के दोस्तों को किया लहूलुहान

Tue, 08 Feb 2022 08:58 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 08:58 PM IST
सार

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
bloody clash on playing speaker from mobile murder of a young man by stabbing him with a knife 
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरी थाना इलाके में रविवार रात को मोबाइल से ब्ल्यूटूथ के जरिए स्पीकर बजाने पर जमकर खूनखराब हुआ। दो सगे भाइयों ने चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि मृतक के दो दोस्तों को लहुलूहान कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बाबत गली नंबर-13 गोविंदपुरी में रहने वाले जोसिम खान (24) ने शिकायत दर्ज कराई है। जोसिम खान ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। छह फरवरी को छुट्टी का दिन होने के कारण वह व उसके दोस्त सूरज, शिवम व बृजेश गली नंबर-13 गोविंदपुरी में एकत्रित हुए थे। रात करीब दस बजे सूरज अपने घर चला गया। वह बृजेश व शिवम के साथ नवजीवन कैंप की तरफ चला गया। 
विज्ञापन


शिवम अपने घर चार्जर लेने चला गया और वह व बृजेश पाल डीजे की दुकान के पास रुक गए। वहां पर शिवम मोबाइल से ब्ल्यूटूथ के जरिए छोटा स्पीकर बजा रहा था। तभी पास में बैठे सूरज उर्फ भूरी ने स्पीकर को बंद करने लगा। शिवम स्पीकर बंद करने लगा तभी सूरज ने शिवम से स्पीकर को छीनकर नीचे फेंक दिया, इससे स्पीकर टूट गया। वह व शिवम इसका विरोध करने लगे तो आरोपी सूरज झगड़ा करने लग गया। तभी बृजेश वहां आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज का भाई सन्नी उर्फ पीरी भी वहां आ गया। सूरज अपने घर से चाकू से दो चाकू ले आया। दोनों भाइयों ने बृजेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बृजेश मौके पर बेहोश हो गया। आरोपियों ने शिवम व जोसिम खान पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बृजेश को मजीदिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित व आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed