{"_id":"61770d17bf4c1479fe5ca6f1","slug":"bloody-clash-between-prisoners-in-tihar-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ में कैदियों के बीच खूनी झड़प, तीन कैदी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ में कैदियों के बीच खूनी झड़प, तीन कैदी घायल
Tue, 26 Oct 2021 01:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:31 AM IST
सार
देश की सबसे सुरक्षित जेल माने जाने वाली तिहाड़ जेल में हाल के दिनों में कैदियों के बीच कई झड़प के मामले सामने आने से प्रशासन पर सवाल खड़े हुए हैं। ताजा मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल संख्या एक में शनिवार को कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें तीन कैदी घायल हो गए। घायलों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तबियत बिगड़ने पर दो कैदी को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की और जेल प्रशासन की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि घायल कैदियों की पहचान पिंकू, सुनील शहरावत और सन्नी के रूप में हुई है। पिंकू और सुनील को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। शनिवार शाम पुलिस को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से तीन कैदियों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल सन्नी से पूछताछ की। सन्नी ने बताया कि जेल में वर्चस्व को लेकर रोहित कपूर, राजेश और संदीप दलाल ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन