{"_id":"5f2eed6d8ebc3e3ce06269b2","slug":"bjp-writes-letter-to-cm-to-help-students-in-waiving-off-fees-ashram-news-noi528627813","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को पत्र लिख भाजपा ने की छात्रों की समस्या दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को पत्र लिख भाजपा ने की छात्रों की समस्या दूर करने की मांग
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के छात्रों ने शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने फीस बढ़ोतरी और अत्यधिक जुर्माने को कम कराने की मांग की। इस पर आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर यह मांग की है कि डीटीयू की फीस को किस्तों में देने की सुविधा और फीस भरने की अवधि बढ़ाने के लिए सरकार को निर्देशित करें।
गुप्ता ने कहा कि डीटीयू ने 24 जुलाई को छात्रों को फीस भरने और फीस जमा न होने पर नाम काटने को लेकर नोटिस जारी किया था। दिल्ली के लोग इस समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में छात्रों और उनके अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव देना अनुचित है। लेट फीस का इस वर्ष प्रावधान समाप्त किया जाना चाहिए। जिन छात्रों से लेट फीस वसूल कर ली गई है उन्हें तुरंत वापस करवाई जाए।
कलाकारों की समस्या को देखते हुए गुप्ता ने कहा कि संकट के दौर में नाट्यावाल सेंटर ने वर्चुअल रूप से कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए जो कदम उठाया है उसकी मदद की जानी चाहिए। नृत्य कला एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है और इस संकट के समय में लोगों में सकारात्मकता बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि वह नृत्य एवं कला कार्यक्रमों से जुड़े रहें।