फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP Purvanchal Morcha burnt Nitish's effigy

Delhi News: भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने नीतीश का पुतला जलाया

Thu, 09 Nov 2023 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
BJP Purvanchal Morcha burnt Nitish's effigy
माफी काफी नहीं, इस्तीफा दें नीतीश : वीरेन्द्र सचदेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के संबंध में बयान के खिलाफ और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जंतर मंतर स्थित जदयू कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस की ओर से अवरोध पैदा करने पर पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित कई नेता घायल हो गए। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करवा कर महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र के मंदिर में माताओं-बहनों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े घृणित बयान के लिए माफी मांगने के नाटक से महिलाओं के अपमान की भरपाई करना संभव नहीं है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से कहा कि वह अविलंब सरकार से समर्थन वापस लें। वहीं उन्होंने राष्ट्रपति व राज्यपाल से मांग की कि जल्द से जल्द बिहार सरकार को बर्खास्त किया जाए।

नीतीश का बयान अक्षम्य पाप : बांसुरी स्वराज
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा की मंत्री बांसुरी स्वराज ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होने के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी को अश्लील करार दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बयान अक्षम्य पाप है। उन्होंने उनके बयान पर चुप्पी साधने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। खासतौर पर उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से उनके बचाव में आने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed