फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bjp mp gautam gambhir on fabiglu said can call me wrong but I will do everything to save lives of people

फैबिफ्लू विवाद पर बोले गौतम गंभीर : आप मुझे गलत कह सकते हैं, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए मैं सब कुछ करूंगा

Thu, 22 Apr 2021 01:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 01:53 PM IST
सार

गौतम गंभीर ने कहा कि यदि किसी वितरक से प्राप्त की गई फैबिफ्लू के कुछ 100 पत्ते जरूरतमंदों को मुफ्त में दी जा रही है तो क्या इसे जमाखोरी कहा जा सकता है? कहने वाले मुझे गलत कह सकते हैं, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए मैं सब कुछ करूंगा।

विज्ञापन
bjp mp gautam gambhir on fabiglu said can call me wrong but I will do everything to save lives of people
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर। - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

ऑक्सीजन के बाद अब कोरोना मरीजों के इलाज में वरदान साबित हो रहे टैबलेट फैबिफ्लू को लेकर दिल्ली में आप और भाजपा आमने-सामने आ गई है। दरअसल भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपने कार्यालय में कुछ जरूतमंद लोगों में यह दवाई मुफ्त में वितरित की। जिसके बाद आप ने गौतम गंभीर पर जमाखोरी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गौतम गंभीर ने जवाब देते हूए कहा कि यदि किसी वितरक से प्राप्त की गई फैबिफ्लू के कुछ 100 पत्ते जरूरतमंदों को मुफ्त में दी जा रही है तो क्या इसे जमाखोरी कहा जा सकता है? लोगों को यह दवाई नहीं मिल रही है, काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर ये दवाई मुफ्त वितरण कर लोगों की जान बचाने में मदद की है तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि कहने वाले मुझे गलत कह सकते हैं, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए मैं सब कुछ करूंगा। 
विज्ञापन

 

सांसद गंभीर ने कहा कि दिल्ली मेरा घर है और मैं अपनी आखिरी सांस तक लोगों की सेवा करता रहूंगा। बेड, ऑक्सीजन और दवाई के लिए लोग परेशान हैं। हम लोगों की जान बचाने के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं। वहीं इससे पहले गौतम गंभीर ने बुधवार को ट्वीट किया था कि पूर्वी दिल्ली के लोग उनके कार्यालय जागृति एन्कलेव से 10:00 बजे से पांच बजे तक फैबिफ्लू (Fabiflu) मुफ्त में ले सकते हैं। इसके लिए अपना आधार कार्ड और डॉक्टर की पर्ची साथ लेकर आने की बात कही थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed