फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP MLA abused and assaulted a doctor: AAP

भाजपा विधायक ने डॉक्टर से गाली-गलौज और मारपीट की : आप

Thu, 21 Aug 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA abused and assaulted a doctor: AAP
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक हरीश खुराना ने आचार्य भिक्षु सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ बुधवार को गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने से कतरा रही है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में कहा कि पीड़ित डॉक्टर ने सुबह 11:15 बजे ही अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत दी थी जिसमें फिजिकल असॉल्ट और गाली-गलौज का जिक्र है बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टर की मांग है कि सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जाए।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरीश खुराना ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी का फर्जी फोटो आप विधायक गोपाल इटालिया के साथ साझा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक तरफ सीएम पर हमले के आरोपी को लेकर भाजपा विधायक गलत सूचना फैला रहे थे वहीं अब सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मारपीट कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत में खुराना के अपने मरीज को प्राथमिकता दिलाने के लिए दबाव बनाने की बात दर्ज है। इस दौरान झगड़ा हुआ और सुरक्षा गार्ड भी मदद के लिए नहीं आए। भारद्वाज ने कहा कि अगर पुलिस विधायक पर कार्रवाई नहीं करती तो आप विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed