फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leaders paid tribute to former Union Minister Arun Jaitley

Delhi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 24 Aug 2025 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders paid tribute to former Union Minister Arun Jaitley
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की छठी पुण्यतिथि पर रविवार को राजधानी स्थित अरुण जेटली पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भारतीय राजनीति का करिश्माई व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए। विधायकों में सतीश उपाध्याय, अनिल शर्मा, नीरज बसोया और शिखा रॉय ने भी जेटली को नमन किया। भाजपा संगठन की ओर से कार्यालय मंत्री बृजेश राय सहित कई पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस अवसर पर अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली, पुत्र रोहन जेटली और अन्य परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने जेटली को एक सफल वकील, कुशल रणनीतिकार और संवेदनशील जननेता के रूप में याद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed