फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leaders attacked Kejriwal over rationing and said the poor are wandering

लॉकडाउन: भाजपा नेताओं ने राशन को लेकर हो रही समस्या पर केजरीवाल को घेरा, बोले- गरीब भटक रहे

Thu, 09 Apr 2020 11:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 09 Apr 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders attacked Kejriwal over rationing and said the poor are wandering
राशन - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी में लोगों को बांटे जा रहे राशन की समस्या पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अवगत कराया है। बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली के 2500 स्कूलों में मुफ्त राशन बांटने की व्यवस्था भी सरकार करने में विफल साबित हुई है।

विज्ञापन


एक ओर तो मुख्यमंत्री आश्वासन दे रहे हैं कि कोई भी भूखा नहीं रहेगा, लेकिन गरीब लोग राशन के लिए भटक रहे हैं। अपने पत्र में बिधूड़ी ने बिना राशन कार्ड वालों की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस विषम परिस्थिति में भी सरकारी राशन वितरण प्रणाली का लचर तंत्र गरीब और जरूरतमंद लोगों की परेशानियों को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के गरीब लोगों के लिए लगभग हजार करोड़ का राशन उपलब्ध कराया गया है लेकिन दिल्ली सरकार इसका वितरण करने में विफल है। प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली सरकार घरों तक राशन पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन जनकपुरी विधानसभा के सीतापुरी के लोगों को ई-कूपन से राशन लेने 30 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुरी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश भर के लोगों के लिए मुफ्त राशन दिया है

संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री की अक्षमता का इससे बड़ा सबूत क्या होगा। सरकार अपने दायित्व को नहीं निभा पा रही है। प्रधानमंत्री ने देश भर के लोगों के लिए मुफ्त राशन दिया है, लेकिन दिल्ली सरकार लोगों तक राशन नहीं पहुंचा पा रही है। विधायक भी सो रहे हैं। उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने मांग की है कि सैनिटाइजर, मास्क व दास्ताने पर लगे 12 प्रतिशत जीएसटी को माफ किया जाए ताकि आम आदमी में इसके उपयोग को प्रोत्साहन मिले। 

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री विजय जौली ने संगम विहार समेत 20 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करने में देरी व कोरोना वायरस से लड़ने में कमजोरी की निंदा की। जौली ने कहा कि लॉकडाउन के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अरविंद केजरीवाल की सरकार जागी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed