{"_id":"626f25a47ca5dd7c441ecb92","slug":"bjp-leaders-advised-kejriwal-to-visit-sabarmati-river-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत : भाजपा का केजरीवाल पर निशाना, यमुना की निर्मलता की बात करने वाले साबरमती रिवर फ्रंट देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत : भाजपा का केजरीवाल पर निशाना, यमुना की निर्मलता की बात करने वाले साबरमती रिवर फ्रंट देखें
Mon, 02 May 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 05:58 AM IST
सार
पार्टी नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक में बेहतर स्वास्थ्य सेवा, यमुना की सफाई और घर-घर साफ पानी पहुंचाने के दावे खोखले हैं। वे गुजरात दौरे पर हैं। यमुना की निर्मलता की बात करने वालों को ‘साबरमती रिवर फ्रंट’ देख कर आना चाहिए।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में आदेश गुप्ता..
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने सोमवार को दिल्ली सरकार को स्वास्थ्य, शिक्षा और यमुना की सफाई समेत कई मुद्दों पर घेरा। पार्टी नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक में बेहतर स्वास्थ्य सेवा, यमुना की सफाई और घर-घर साफ पानी पहुंचाने के दावे खोखले हैं। वे गुजरात दौरे पर हैं। यमुना की निर्मलता की बात करने वालों को ‘साबरमती रिवर फ्रंट’ देख कर आना चाहिए।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों में जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताते हैं कि उनके द्वारा बनाए 1000 मोहल्ला क्लीनिक ‘वर्ल्ड क्लास’ है जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या सिर्फ 200 है। मोहल्ला क्लीनिक, यमुना सफाई, दिल्ली परिवहन व्यवस्था, घर-घर स्वच्छ जल के वीडियो दिखा कर गुप्ता ने कहा ये सभी फर्जी हैं।
विज्ञापन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जलमंत्री सत्येन्द्र जैन झूठ बोलते रहे हैं कि दिल्ली के लोगों को 24 घंटे साफ पानी देंगे। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल 20 लाख नौकरी देने की बात करते थे। जबकि आरटीआई के माध्यम से पता चला है कि पिछले सात सालों में 440 लोगों को रोजगार दे पाए हैं। सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रयागराज, वराणसी घाट का सौंदर्यीकरण किया है तो वहीं यमुना सफाई पर करोड़ों खर्च कर दिल्ली सरकार ने गंदा नाला बना दिया।
विज्ञापन
भाजपा ने जामा मस्जिद क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
ईद-उल-फितर के मद्देनजर भाजपाइयों ने जामा मस्जिद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गलियों और बाजारों में घूमकर लोगों को ईद की बधाई दी व सफाई के प्रति जागरूक किया। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में रविवार को यह अभियान चलाया गया। इसमें एमसीडी मेयर राजा इकबाल सिंह, पूर्व मेयर जयप्रकाश ने भी भाग लिया। इस मौके पर गोयल ने कुरान और हनुमान चालीसा विवाद पर कहा कि बेकार की राजनीति चल रही है।